सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Drug dealer's mobile phone stolen, money withdrawn from account

Ghaziabad News: दवा व्यापारी का मोबाइल फोन चोरी कर खाते से निकाले रुपये

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Drug dealer's mobile phone stolen, money withdrawn from account
विज्ञापन
खोड़ा। मंगल बाजार मार्ग स्थित मां भगवती मेडिकल स्टोर के संचालक राजेश कुमार गर्ग का मोबाइल अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर लिया। इसके बाद उनके बैंक खाते से दूसरे के खाते में भेज दिए। मामला 22 अप्रैल की सुबह करीब 11:30 बजे का है। पुलिस ने 10 दिन बाद दो मई को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
Trending Videos


पीड़ित राजेश कुमार गर्ग ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शहीद हुए कैप्टन पीसी गर्ग के बेटे हैं। मंगल बाजार मार्ग पर वह मेडिकल स्टोर संचालित करते हैं। 22 अप्रैल की सुबह अज्ञात व्यक्ति उनकी दुकान पर पहुंचा और काउंटर पर रखा मोबाइल चोरी करके भाग गया। कुछ देर बाद सद्दाम हुसैन पठान के नंबर पर आरोपी ने उनके बैंक खाते से यूपीआई के जरिए पांच हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। काफी देर तक मोबाइल फोन नहीं मिला तो सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी और उसमें चोर का पता चला। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed