{"_id":"6a319e9bef4b325d140dda66","slug":"electricity-substation-to-be-built-at-seva-dham-at-a-cost-of-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-20183-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: सेवा धाम में नौ करोड़ से बनेगा बिजली उपकेंद्र, 50 हजार उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: सेवा धाम में नौ करोड़ से बनेगा बिजली उपकेंद्र, 50 हजार उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
साहिबाबाद। लोनी क्षेत्र के हजारों बिजली उपभोक्ताओं को जल्द ही लो-वोल्टेज, ओवरलोडिंग और ट्रिपिंग की समस्या से राहत मिल सकेगी। सेवा धाम क्षेत्र में नौ करोड़ रुपये की लागत से नया 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र (सब-स्टेशन) बनाया जाएगा। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने इस परियोजना के लिए ऊर्जा निगम को निशुल्क भूमि के दस्तावेज सौंप दिए हैं। नए सब-स्टेशन का निर्माण कार्य छह माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। नए उपकेंद्र के शुरू होने के बाद इंद्रप्रस्थ उपकेंद्र का काफी लोड स्थानांतरित किया जा सकेगा और ओवरलोडिंग से निजात मिलेगी। अधिकारियों ने बताया कि यह बिजनेस प्लान 2026-27 के तहत नया 33/11 केवी विद्युत केंद्र बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली है। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (पीवीवीएनएल) ने इसके लिए कंट्रोल रूम और अन्य कार्यों के लिए औपचारिक टेंडर जारी किए गए हैं।
नए विद्युत उपकेंद्र से 50 हजार लोगों को मिलेगा लाभ
नए विद्युत उपकेंद्र से सेवा धाम लोनी, गोविंद टाउन, महामाया कुंज समेत आसपास की कई कॉलोनियों को जोड़ा जाएगा। इससे बिजली वितरण व्यवस्था मजबूत होगी और उपभोक्ताओं को बेहतर वोल्टेज के साथ निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल सकेगी। इस परियोजना के पूरा होने के बाद करीब 50 हजार उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा। गर्मियों में बढ़ने वाली बिजली मांग के दौरान ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज की शिकायतों में भी कमी आने की उम्मीद है।
-- -- --
विद्युत उपकेंद्र को बनाने के लिए कई वर्षों से भूमि की मांग की जा रही थी, अब मंजूरी मिल गई है। जीडीए ने जमीन के दस्तावेज सौंप दिए हैं। इसके शुरू होने से बिजली व्यवस्था में सुधार आएगा। नरेश भारती, मुख्य अभियंता, ऊर्जा निगम, जोन दो
विज्ञापन
-- -- -