सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Farmers halt construction of Delhi-Meerut Expressway as their demands remain unmet and sit on protest

Ghaziabad News: मांगे पूरी नहीं होने पर दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य बंद करा धरने पर बैठे किसान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Farmers halt construction of Delhi-Meerut Expressway as their demands remain unmet and sit on protest
मोदीनगर। दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे का निर्माण कार्य बंद करा धरने पर बैठे किसान। संवाद
विज्ञापन
मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के निर्माणाधीन पांचवें चरण पर उतार चढ़ाव की मांग को लेकर भाकियू से जुड़े किसानों ने शनिवार को निर्माण कार्य बंद कराकर धरना दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि एनएचएआई के अधिकारियों ने उनकी मांगें नहीं मानी और न ही उनसे वार्ता की। मौके पर पहुंचे उप जिलाधिकारी ने आक्रोशित किसानों को उच्चाधिकारियों से वार्ता कराने का भरोसा देकर धरना स्थगित कराया।
Trending Videos

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के निर्माणाधीन पांचवें चरण पर किसान गांव तलहैटा में बन रहे गोल चक्कर पर उतार चढ़ाव की मांग कर रहे हैं। इसे लेकर किसानों ने करीब एक माह तक आंदोलन किया था। एडीएम ने दो सप्ताह में एनएचएआई के अधिकारियों से वार्ता कराने का भरोसा देकर धरना स्थगित कराया था। किसानों का आरोप है कि एनएचएआई के अधिकारियो के साथ वार्ता नहीं कराई गई। इससे गुस्साए किसान एकत्रित होकर शनिवार को एक्सप्रेसवे पर पहुंच गए और निर्माण कार्य बंद कराकर धरना शुरू कर दिया। भाकियू नेता कुलदीप त्यागी ने बताया कि उतार चढ़ाव सहित कई मांगे हैं, जिन्हें पूरा किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने उनसे वादा खिलाफी की है। उन्होंने चेताया कि यदि अधिकारियों का रवैया ऐसे ही रहा था तो एक्सप्रेसवे का पांचवें चरण का कार्य पूरा नहीं हो पाएगा। आंदोलन की सूचना पर उप जिलाधिकारी अजीत सिंह पुलिस बल के साथ धरनास्थल पर पहुंचे और किसानों को समझाकर शांत किया। किसानों ने चेताया कि यदि जल्द मांगें पूरी नहीं हुईं तो आरपार की लड़ाई होगी। इस अवसर पर भाकियू के जिलाध्यक्ष बिजेंद्र सिंह, जयकुमार मलिक, रामअवतार त्यागी, संजय प्रधान, सत्येंद्र तेवतिया, रामकुमार और महेश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed