सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Farmers met the GDA secretary and demanded 6 percent plots.

Ghaziabad News: जीडीए सचिव से मिलकर किसानों ने मांगे 6 प्रतिशत प्लाॅट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Farmers met the GDA secretary and demanded 6 percent plots.
विज्ञापन
साहिबाबाद। भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के सचिव विवेक कुमार मिश्रा से मिला। किसानों ने सचिव से जमीन के एवज में विकसित 6 प्रतिशत प्लॉट मांगते हुए ज्ञापन सौंपा।
Trending Videos

संगठन के जिलाध्यक्ष अमित कसाना ने बताया कि भूमि का अधिग्रहण प्राधिकरण ने किया है। इसलिए प्लॉट का स्थान तय करना भी प्राधिकरण की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सचिव की ओर से किसानों को प्लॉट के बजाय फ्लैट देने का प्रस्ताव रखा था। उसे किसानों ने मौके पर ही खारिज कर दिया। किसानों ने कहा कि उन्हें पूर्व में किए गए वादे के अनुसार प्लॉट ही देना था और किसान इसके अलावा किसी भी बात पर विचार नहीं करेंगे। सचिव ने किसानों को एक सप्ताह में दोबारा बैठक कर रणनीति बनाने की बात कही। जिलाध्यक्ष ने कहा कि यदि किसानों को गुमराह किया गया तो 20 अप्रैल के बाद आंदोलन तेज किया जाएगा। किसान धरना-प्रदर्शन के लिए मजबूर होंगे। बैठक में अशोक कुमार, अशोक दरोगा, विक्रम कसाना सहित काफी किसान मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed