{"_id":"6a31a110519486f50902b9c7","slug":"fir-against-eight-people-over-allegations-of-suicide-driven-by-harassment-and-accusations-of-witchcraft-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-20182-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: जादू-टोना और प्रताड़ना से तंग होकर आत्महत्या का आरोप, आठ पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: जादू-टोना और प्रताड़ना से तंग होकर आत्महत्या का आरोप, आठ पर प्राथमिकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
साहिबाबाद। थानाक्षेत्र के न्यू हिंडन विहार कॉलोनी निवासी शादाब के आत्महत्या मामले में पुलिस ने उनकी पत्नी तबस्सुम, ससुर रफीक, सास राबिया समेत आठ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। सभी आरोपी पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद निवासी हैं। मामला शादाब के भाई मोहन नगर अर्थला स्थित संजय कॉलोनी निवासी शाह फैसल की तहरीर पर 15 जून की रात दर्ज हुआ है। 11 जून को शादाब का शव फंदे से लटका मिला था। परिजनों ने ससुराल वालों पर बच्चों से मिलने न देने, जादू-टोना कर प्रताड़ित करने, धमकाने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था।
दर्ज मामले में शाह फैसल ने बताया कि उनके बड़े भाई शादाब की शादी तबस्सुम से हुई थी। उनके चार दो बेटे और दो बेटियां हैं। शादाब अपनी पत्नी और बच्चों के साथ अलग रहते थे। उनका साला शुऐब आलम जादू-टोना और तंत्र-मंत्र करता था, इसलिए वह उससे दूरी बनाकर रखते थे। हालांकि तबस्सुम का झुकाव अपने मायके पक्ष की तरफ था। तंत्र-मंत्र को लेकर दंपती के बीच झगड़ा हुआ तो तबस्सुम बच्चों को लेकर मायके चली गई। कुछ दिन पहले शादाब की बड़ी बेटी रिजा की तबीयत बिगड़ गई और जब वह उसे देखने पहुंचे। वह बच्ची को अस्तपताल ले जाने की बात कर रहे थे तो आरोपी ससुराल वालों ने जादू-टोने से बेटी का इलाज करने की बात कही। साथ ही शादाब को भली बुरी कहकर वहां से भगा दिया। आरोप है कि जब 8 जून को शादाब दोबारा बेटी से मिलने ससुराल पहुंचे तो ससुराली जादू-टोना करके उसका निकाह कराने की कोशिश करते हुए पाए गए। उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने उनको पीटकर भगा दिया। शाह फैसल ने बताया कि घर आने के बाद शादाब मानसिक तनाव में रहने लगा। परिवार के लोगाें ने तबस्सुम से बात की लेकिन उसने ससुराल आने से मना कर दिया। 11 जून को शादाब ने फेसबुक पर वीडियो पोस्ट किया इसमें उन्होंने ससुरालियों पर प्रताड़ित करने और बच्चों से न मिलने बातें कही हैं। इसके बाद वह फंदे पर लटक गए। शाम करीब 6:43 बजे शाह फैसल के फोन पर शुऐब आलम का फोन आया, तब उन्हें घटना की जानकारी हो सकी। वह तुरंत शादाब के घर पहुंचे और दरवाजा तोड़ा। फंदा काटकर उनको नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शादाब को नरेंद्र मोहन अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
-- -- --
शादाब के ससुराली रफीक, सुऐब आलम, फारूख, नवाब, आकिल, मोबिन, जैनब और तबस्सुम को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज की गई है। सुसाइड नोट और वीडियो की जांच की जा रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।-- - अमित सक्सेना, प्रभारी एसीपी साहिबाबाद
विज्ञापन
-- -
दर्ज मामले में शाह फैसल ने बताया कि उनके बड़े भाई शादाब की शादी तबस्सुम से हुई थी। उनके चार दो बेटे और दो बेटियां हैं। शादाब अपनी पत्नी और बच्चों के साथ अलग रहते थे। उनका साला शुऐब आलम जादू-टोना और तंत्र-मंत्र करता था, इसलिए वह उससे दूरी बनाकर रखते थे। हालांकि तबस्सुम का झुकाव अपने मायके पक्ष की तरफ था। तंत्र-मंत्र को लेकर दंपती के बीच झगड़ा हुआ तो तबस्सुम बच्चों को लेकर मायके चली गई। कुछ दिन पहले शादाब की बड़ी बेटी रिजा की तबीयत बिगड़ गई और जब वह उसे देखने पहुंचे। वह बच्ची को अस्तपताल ले जाने की बात कर रहे थे तो आरोपी ससुराल वालों ने जादू-टोने से बेटी का इलाज करने की बात कही। साथ ही शादाब को भली बुरी कहकर वहां से भगा दिया। आरोप है कि जब 8 जून को शादाब दोबारा बेटी से मिलने ससुराल पहुंचे तो ससुराली जादू-टोना करके उसका निकाह कराने की कोशिश करते हुए पाए गए। उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने उनको पीटकर भगा दिया। शाह फैसल ने बताया कि घर आने के बाद शादाब मानसिक तनाव में रहने लगा। परिवार के लोगाें ने तबस्सुम से बात की लेकिन उसने ससुराल आने से मना कर दिया। 11 जून को शादाब ने फेसबुक पर वीडियो पोस्ट किया इसमें उन्होंने ससुरालियों पर प्रताड़ित करने और बच्चों से न मिलने बातें कही हैं। इसके बाद वह फंदे पर लटक गए। शाम करीब 6:43 बजे शाह फैसल के फोन पर शुऐब आलम का फोन आया, तब उन्हें घटना की जानकारी हो सकी। वह तुरंत शादाब के घर पहुंचे और दरवाजा तोड़ा। फंदा काटकर उनको नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शादाब को नरेंद्र मोहन अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
शादाब के ससुराली रफीक, सुऐब आलम, फारूख, नवाब, आकिल, मोबिन, जैनब और तबस्सुम को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज की गई है। सुसाइड नोट और वीडियो की जांच की जा रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।