सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Fire breaks out due to cylinder leak in Indirapuram home and five sustain burns

Ghaziabad: सिलिंडर लीकेज से घर में लगी आग, एक परिवार के पांच सदस्य झुलसे; इलाके में अफरा-तफरी

माई सिटी रिपोर्टर , इंदिरापुरम Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 25 Mar 2026 04:36 PM IST
विज्ञापन
सार

एक फ्लैट में आज सिलिंडर लीकेज की वजह से आग लग गई। गैस फैलते ही किसी ने माचिस जला दी, जिससे कमरे में अचानक आग का गुबार उठ गया। आग से पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए।  

Fire breaks out due to cylinder leak in Indirapuram home and five sustain burns
सिलिंडर लीकेज से लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

वैशाली सेक्टर पांच के राघव कुंज स्थित मकान में बुधवार दोपहर करीब तीन बजे आग लग गई। हादसा सिलिंडर लीकेज की वजह से हुआ। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया। वहीं पुलिस टीम ने हादसे में झुलसे एक ही परिवार के पांच लोगों को अस्पताल भिजवाया। इस दौरान इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस टीम ने मौके आसपास के फ्लैटों को खाली कराया और लोगों को दूर भेजकर सुरक्षित किया। 

Trending Videos

एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि प्लॉट संख्या 390 के जी-एक बृह्मपुत्र लेन में हादसा होने की सूचना मिली थी। यहां स्थित किरण सिंह के फ्लैट में मगनू परिवार के साथ रहते हैं। साथ ही क्षेत्र में ही चाय की दुकान संचालित कर परिवार का लालन-पालन करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि कमरे में सिलिंडर लीक की वजह से ग्राउंड फ्लोर पर एलपीजी गैस फैल गई थी। उस दौरान ही किसी व्यक्ति ने माचिस जला दी। 

इससे अचानक आग लग गई और आग का गुबार बन गया। इस वजह से परिवार के पांच लोग झुलस गए। इनमें चाय विक्रेता 55 वर्षीय मगनू चौपाल, उनकी पत्नी 50 वर्षीय मंजू देवी, बेटी आठ वर्षीय माही, व चार वर्षीय अन्नु और पांच वर्षीय अनुराग झुलस गए। सीएफओ ने बताया सभी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed