फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Fire breaks out in gas pipeline in Ghaziabad

गैस पाइपलाइन में लगी आग, VIDEO: बीच सड़क पर लपटें देख लोगों में मची अफरा-तफरी, भेजीं गईं दमकल की दो गाड़ियां

Sun, 12 Jul 2026 05:59 PM IST
Akash Dubey माई सिटी रिपोर्टर, साहिबाबाद (गाजियाबाद)
माई सिटी रिपोर्टर, साहिबाबाद (गाजियाबाद) Published by: Akash Dubey Updated Sun, 12 Jul 2026 05:59 PM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in gas pipeline in Ghaziabad
पाइपलाइन से निकलतीं लपटें - फोटो : अमर उजाला

यूपी के गाजियाबाद के टीलामोड़ थानाक्षेत्र के भोपुरा मार्ग स्थित ओक्सी होम सोसाइटी के सामने गैस पाइपलाइन में रविवार शाम करीब 5 बजे अचानक आग लग गई। पाइप लाइन से निकलती आग की लपटें देखते ही राहगीरों और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तुरंत दमकल, पुलिस और गैस कंपनी के कर्मचारियों को इसकी सूचना दी। 

विज्ञापन

मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि सूचना पर दमकल की दो गाड़ियों को भेजा गया था। उनके पहुंचने से पहले ही गैस कंपनी की तरफ से सप्लाई बंद करते ही आग बुझ गई। आग कैसे लगी और लीकेज किस जगह है कंपनी के अधिकारी इसकी जांच कर रहे हैं। वहीं एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि यातायात सुचारू करा दिया गया है। जाम की स्थिति भी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed