पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Friend murdered with a knife at a birthday party, accused injured in police encounter

अब दोस्ती से भी डरिए!: सूर्या, चिराग के बाद अब मोहित की हत्या, फिर से यारों की महफिल बनी मौत का मैदान

Fri, 03 Jul 2026 07:32 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: Vijay Singh Pundir Updated Fri, 03 Jul 2026 07:32 AM IST
सार

गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र में जन्मदिन की पार्टी में बुलाकर युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। युवक खुद को बचाने के लिए मौके से भागा, लेकिन आरोपियों ने उसका पीछा कर सड़क पर गिरा दिया और उस पर ताबड़तोड़ कई वार किए। वारदात शांतिनगर कॉलोनी में बुधवार देर रात करीब दो बजे हुई।

विज्ञापन
Friend murdered with a knife at a birthday party, accused injured in police encounter
मोहित हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र की शांतिनगर कॉलोनी में साथी से दोस्त मोहित शर्मा को बर्थडे पार्टी में बुला चाकू से गोदकर हत्या करने वाले गौरव शर्मा को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन

एसीपी वेव सिटी प्रिया श्रीपाल ने बताया कि मृतक मोहित के भाई ने तीन नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस पंजीकृत कराया था। गिरफ्तार गौरव ने बताया कि आलाकत्ल बरामद करने को टीम गौरव के साथ जल प्लांट के नजदीक डंपिंग ग्राउंड पर पहुंची। जहां झाड़ियों में आलाकत्ल के साथ छिपाकर रखे गए तमंचे से हत्यारोपी गौरव पंडित ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई में गौरव पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है पूरा मामला
शांतिनगर कॉलोनी में जन्मदिन की पार्टी में बुलाकर युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। युवक खुद को बचाने के लिए मौके से भागा, लेकिन आरोपियों ने उसका पीछा कर सड़क पर गिरा दिया और उस पर ताबड़तोड़ कई वार किए। वारदात शांतिनगर कॉलोनी में बुधवार देर रात करीब दो बजे हुई। परिजनों का कहना है कि मुख्य आरोपी ने कुछ समय पहले हुए विवाद के बाद युवक को 15 दिन के भीतर जान से मारने की धमकी दी थी।

विज्ञापन

घटना से गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने गुरुवार सुबह आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए विजयनगर बाईपास के पास हाईवे जाम कर दिया। करीब 35 मिनट तक चले हंगामे के बाद पुलिस के समझाने पर लोग वहां से हटे। इसके बाद कुछ लोगों ने एक आरोपी के घर में तोड़फोड़ की और किरायेदारों से मकान खाली करा दिया। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने मकान को सील कर दिया है।

एसीपी वेव सिटी प्रिया श्रीपाल ने बताया कि क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र की शांतिनगर कॉलोनी निवासी मोहित शर्मा (22) को कॉलोनी में ही रहने वाले देव ने अपने जन्मदिन की पार्टी में घर बुलाया था। पार्टी में देव के अलावा शांतिनगर में ही रहने वाले हरि, गौरव शर्मा और कुछ अन्य दोस्त भी मौजूद थे। रात करीब दो बजे तक शराब और हुक्के की पार्टी चलती रही।

इसी दौरान बहन को गाली देने को लेकर पहले हुए विवाद के चलते गौरव और मोहित के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसके बाद गौरव ने मोहित पर चाकू से हमला कर दिया। वारदात के बाद सभी मौके से फरार हो गए। मोहित के भाई मनीष ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस घायल मोहित को एमएमजी अस्पताल लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

एसीपी ने बताया कि मनीष की तहरीर पर देव, हरि व गौरव शर्मा और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस ने नामजद तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। घटनास्थल से शराब की बोतलें, चार प्लास्टिक के गिलास, नमकीन, पिज्जा, खून से सनी कुर्सी और एक हुक्का बरामद किया गया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।

सड़क पर गिराकर किए ताबड़तोड़ वार
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि गौरव ने पहले कुर्सी पर बैठे मोहित पर चाकू से हमला किया। पायल होने के बावजूद मोहित वहां से भाग निकला, लेकिन आरोपियों ने उसका पीछा कर करीब 20 मीटर दूर उसे पकड़ लिया और सड़क पर गिराकर उस पर कई बार चाकू से वार किए। कमरे से लेकर सड़क तक खून के निशान मिले हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

एनकाउंटर या फांसी की मांग
मोहित की हत्या से नाराज परिजन व कॉलोनीवासी सुबह एनएच-9 पर पहुंच गए और विजयनगर बाईपास जाम कर दिया। परिजनों ने आरोपियों के एनकाउंटर या फांसी की मांग की। मौके पर एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव और एसीपी वेव सिटी प्रिया श्रीपाल पुलिस बल के साथ पहुंचे और सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। जाम के दौरान पुलिस और भीड़ के बीच धक्कामुक्की भी हुई, जिससे नेशनल हाईवे, क्रॉसिंग रिपब्लिक कट और विजयनगर बाईपास कट पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इसी बीच नाराज लोगों ने एक अन्य आरोपी देव के घर पहुंचकर तोड़फोड़ की। मौके पर विजयनगर, नगर कोतवाली, कविनगर, क्रॉसिंग रिपब्लिक, नंदग्राम व सिहानी गेट थाने की पुलिस पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। घटना के समय देव की मां घर के ऊपरी हिस्से में कमरे में सो रही थीं।

25 जून को भी हुआ था विवाद
पुलिस के अनुसार, बहन गुनगुन ने बताया कि मोहित ऑटो चलाता था। घटना वाली रात वह करीब 11 बजे घर से निकला था। करीब ढाई बजे गौरव के मोबाइल फोन नंबर से उनके पास कॉल आई थी, लेकिन वह सो रही थी, इसलिए फोन नहीं उठा सकी। परिवार का आरोप है कि करीब 15 दिन पहले भी मोहित का गौरव व देव से विवाद हुआ था। इसके बाद गौरव ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। हालांकि, बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था। परिजनों के मुताबिक, 25 जून को आरोपी मोहित को खाटूश्याम दर्शन के बहाने अपने साथ ले गए थे। इस दौरान भी रास्ते में विवाद हुआ था। इसके बाद मोहित ने अपने फुफेरे भाई प्रथम कुमार को वीडियो कॉल कर बताया था कि यदि उसके साथ कोई अनहोनी होती है तो इसके लिए उसके साथ मौजूद दोस्त जिम्मेदार होंगे। परिवार का यह भी आरोप है कि खाटूश्याम यात्रा के बाद आरोपी उसे हरिद्वार भी लेकर गए थे।

स्वार्थ की दोस्ती के मुखौटों के पीछे भरोसे का कत्ल
दोस्ती एक ऐसा रिश्ता जिसे खून से नहीं, भरोसे से सींचा जाता है। यह वह बंधन माना जाता है, जिसमें न स्वार्थ होता है, न हिसाब-किताब। सुख में साथ, दुख में डाल बनने वाली यही दोस्ती जब टूटती है तो सिर्फ एक रिश्ता नहीं भरता, बल्कि भरोसा दम तोड़ देता है। गाजियाबाद में हाल के दिनों में दोस्ती कई बार खून से लाल हो चुकी है। लोग अभी लोनी के सूर्या और नगर कोतवाली के चिराग हत्याकांड को भूले भी नहीं थे कि बर्थडे पार्टी में बुलाकर दोस्त की ही चाकू से गोदकर हत्या ने दिल दहला दिया।

केस-1 चिराग त्यागी हत्याकांड
30 मई 2026 को अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलीट चिराग त्यागी की हत्या उसके ही दोस्त यश खटीक ने कर दी। दोनों ने कॅरिअर की शुरुआत एक ही ट्रैक से की थी, लेकिन चिराग अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंच गया, जबकि यश पीछे रह गया। यही असफलता और जलन धीरे-धीरे इतनी गहरी हो गई कि उसने दोस्ती का गला घोंट दिया।

केस-2 बकरीद पर टूटा भरोसा
29 मई 2026 को नवनीत विहार कॉलोनी में रहने वाले 11वीं के छात्र सूर्या को उसके दोस्त असद ने घर बुलाया। सूर्या मुस्कुराते हुए पहुंचा, गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इसी दौरान असद ने चाकू से वार कर उसकी जान ले ली। त्योहार की खुशियों के बीच दोस्ती का यह अंत पूरे इलाके को सन्न कर गया।

केस-3 गिल्ली-डंडे की बहस से हत्या तक
25 मई 2026 को विजय विहार कॉलोनी में गिल्ली-डंडा खेलते वक्त हुई मामूली कहासुनी ने बड़ा रूप ले लिया। ऑटो चालक आफताब की उसके ही दोस्त नदीम ने हत्या कर दी। नदीम ने पहले ही धमकी दी थी कि उसके मोहल्ले में आने पर जान से मार देगा, लेकिन आफताब ने इसे मजाक समझा और मिलने पहुंच गया। वहां पहले से तैयार साजिश में उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed