सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   gbd

Ghaziabad News: 15 हजार का इनामी हत्यारोपी गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
gbd
विज्ञापन
लोनी। टोली मोहल्ला कॉलोनी में बुजुर्ग अजीजुद्दीन के हत्यारोपी और 15 हजार के इनामी को लोनी थाना पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के बाद से आरोपी भागा हुआ था। प्रॉपर्टी से बेदखल करने पर मृतक के बेटे के साथ मिलकर आरोपी ने गला दबाकर हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी बेटे और महिला को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।

एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि हत्या के मामले में भागे हुए आरोपी निसार पर आला अधिकारियों ने 15 हजार का इनाम घोषित किया था। सोमवार को निसार को लोनी थाना क्षेत्र से ही गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में उसने बताया कि करीब छह माह पहले मृतक का पुत्र बिलाल लखनऊ में उसके संपर्क में आया था। वह पांच अप्रैल को लोनी आया। उसने मृतक के बेटे बिलाल व उसकी महिला मित्र खुशबू के साथ मिलकर मकान में अजीजुद्दीन की गला दबाकर हत्या कर दी थी। इसके बाद तीनों भाग गए।
विज्ञापन
Trending Videos

यह था मामला
लोनी थाना क्षेत्र के टोली मोहल्ला निवासी अजीजुद्दीन (65) चार अप्रैल को घर से लापता हो गए थे और परिजन ने गुमशुदगी लोनी थाने में दर्ज कराई थी।
आठ अप्रैल को उनका शव घर से 500 मीटर दूर बंद मकान के बेसमेंट में मिला था। मृतक की पत्नी नसरीन ने 11 अप्रैल को बड़े बेटे बिलाल और उसके साथियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने एक मई को आरोपी बिलाल और उसकी महिला मित्र खुशबू पर 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
पुलिस ने आरोपी बिलाल को मुंबई के ठाणे जनपद के मुब्रा इलाके व उसकी महिला मित्र खुशबू को लोनी तिराहा के पास से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed