सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Woman faints while travelling in train due to extreme heat and overcrowding

Ghaziabad News: भीषण गर्मी और भीड़भाड़ से ट्रेन में सफर के दौरान महिला बेहोश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Woman faints while travelling in train due to extreme heat and overcrowding
विज्ञापन
गाजियाबाद। भीषण गर्मी और उमस सफर में भी कष्ट देने लगी है। मुरादाबाद से दिल्ली के शाहदरा लौट रही एक महिला रविवार को पैसेंजर ट्रेन में बेहोश हो गई। ट्रेन में अधिक भीड़ और गर्मी के कारण महिला की हालत बिगड़ी। एमएमजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला के शरीर का तापमान 108 डिग्री फॉरेनहाइट पाया गया, जो सामान्य से करीब नौ डिग्री अधिक था। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत स्थिर की।

एमएमजी अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, शाहदरा निवासी अनामिका भटनागर पति राजेश के साथ मुरादाबाद से ट्रेन के जरिये दिल्ली लौट रही थीं। ट्रेन में काफी भीड़ थी और उमस भी अधिक थी। इसी बीच महिला को घबराहट होने लगी। कुछ देर बाद वह सीट पर ही बेहोश होकर गिर पड़ीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन में मौजूद यात्रियों व पति ने महिला को संभाला और पानी पिलाने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर रेलवे कर्मचारियों और डॉक्टरों को अलर्ट किया गया। आरपीएफ जवान के अनुसार, रविवार दोपहर करीब 3:40 बजे सूचना मिली कि एक महिला की हालत गर्मी के कारण लगातार बिगड़ रही है। प्राथमिक जांच के बाद उसे तत्काल जिला एमएमजी अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
Trending Videos


एमएमजी अस्पताल के डॉ. मोहम्मद अमन ने बताया कि अस्पताल पहुंचने के समय महिला की स्थिति बेहद गंभीर थी। वह तेज बुखार और डिहाइड्रेशन की शिकार थी। तुरंत उसे कोल्ड वार्ड में शिफ्ट किया गया। शरीर पर ठंडे पानी की पट्टियां रखी गईं और करीब 30 मिनट तक पानी के टब में रखा गया। साथ ही ग्लूकोज और दवाएं दी गईं। उपचार के करीब दो घंटे बाद महिला को होश आया।

फिजिशियन डॉ. आलोक रंजन ने लोगों को सलाह दी कि गर्मी में यात्रा के दौरान लगातार पानी पीते रहें और भीड़भाड़ में लंबे समय तक खड़े रहने से बचें। फिलहाल महिला की हालत स्थिर बताई गई है और परिजन उन्हें अपने साथ घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed