{"_id":"6a0b73fbdf3bb7b33c054eeb","slug":"sharp-object-struck-into-eye-of-youth-visiting-fair-report-still-not-filed-even-after-a-week-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-109551-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: मेला देखने आए युवक की आंख में नुकीली वस्तु मारी, एक सप्ताह बाद भी दर्ज नहीं हुई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: मेला देखने आए युवक की आंख में नुकीली वस्तु मारी, एक सप्ताह बाद भी दर्ज नहीं हुई रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर एमएम पीजी कॉलेज मैदान में चल रहे मेले में आए युवक की आंख में आरोपियों ने नुकीली वस्तु मारकर उसे घायल कर दिया। युवक ने घटना की तहरीर दी मगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
नगर के गांव सीकरी खुर्द निवासी युवक विशाल ने बताया कि वह बीती 11 मई को मेला देखने एमएम पीजी कॉलेज मैदान आए थे। यहां कुछ युवक टशनबाजी में लोगों को परेशान कर रहे थे। आरोपियों ने विशाल के साथ भी गाली गलौज की। विशाल ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी और आंख में नुकीली वस्तु मार दी। इससे विशाल की आंख में गंभीर चोट आई। विशाल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। विशाल का आरोप है कि पुलिस ने एक सप्ताह बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। वहीं, एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos