सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Scorching heatwave persisted through the afternoon; no relief even at night.

Ghaziabad News: दोपहर में झुलसाती रही लू, रात में भी राहत नहीं

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Scorching heatwave persisted through the afternoon; no relief even at night.
विज्ञापन
गाजियाबाद। तपिश के साथ सुबह का आगाज, दोपहर में थप्पड़ मारते लू के थपेड़े और रात में उमस भरा वातावरण। मई की गर्मी का यह रूप लोगों की सहनशक्ति पर भारी पड़ने लगा है। सोमवार को शहर भीषण गर्मी और लू की चपेट में रहा। अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिन और रात के तापमान में महज 12 डिग्री का अंतर रहने से लोगों को 24 घंटे गर्मी का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले पांच दिनों तक राहत के आसार नहीं हैं। तापमान में लगातार बढ़ोतरी होगी और शनिवार तक पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आदर्श नगर निवासी सतीश त्यागी ने बताया कि सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया। दोपहर के समय सड़कों पर आवाजाही कम दिखी। जरूरी काम से निकलने वाले लोग भी सिर और चेहरा ढककर बाहर निकले। बाजारों में दोपहर के समय सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन
Trending Videos

सबसे ज्यादा परेशानी दिहाड़ी मजदूरों, बुजुर्गों और बच्चों को उठानी पड़ी। खुले में काम करने वाले लोग बार-बार छांव और पानी तलाशते नजर आए। मौसम विभाग ने लोगों को पर्याप्त पानी पीने, हल्के कपड़े पहनने और धूप से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है।

पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ने से बढ़ रहा तापमान

मौसम वैज्ञानिक डॉ. श्वेता सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ने और शुष्क हवाओं के असर से तापमान लगातार बढ़ रहा है। अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा और लू चलने की संभावना बनी हुई है। लोगों को दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक धूप में निकलने से बचने की सलाह दी गई है। कृषि वैज्ञानिक डॉ. अरविंद यादव ने बताया कि तेज गर्मी का असर फसलों और पशुओं पर भी पड़ने लगा है। खेतों में नमी बनाए रखने के लिए हल्की सिंचाई जरूरी है। पशुओं को छांव और पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने की सलाह दी गई है। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ते तापमान से सब्जियों और हरी फसलों को नुकसान हो सकता है।
बिजली कटौती से बढ़ी समस्या

गर्मी बढ़ने के साथ बिजली और पानी की मांग भी तेजी से बढ़ गई है। शहर के कई इलाकों में बिजली कटौती की शिकायतें सामने आईं, जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed