सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad Police exposed case of 22 fake passports linked from one mobile number in Modinagar

गाजियाबाद में रैकेट का भंडाफोड़: एक ही मोबाइल नंबर से बने 22 पासपोर्ट, दो गिरफ्तार; पुलिस जांच में बड़ा खुलासा

अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: राहुल तिवारी Updated Sun, 01 Feb 2026 06:36 PM IST
विज्ञापन
सार

मोदीनगर के भोजपुर थाना क्षेत्र में फर्जी दस्तावेजों से 22 पासपोर्ट जारी करने का बड़ा मामला सामने आया है। सभी पासपोर्ट में एक ही मोबाइल नंबर दर्ज होने से फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Ghaziabad Police exposed case of 22 fake passports linked from one mobile number in Modinagar
फर्जी पासपोर्ट रैकेट का भंडाफोड़ - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

गाजियाबाद के मोदीनगर स्थित भोजपुर थाना पुलिस ने एक बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा किया है। फर्जी दस्तावेजों के जरिए 22 पासपोर्ट तैयार किए गए थे। इस मामले में गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इन पासपोर्टों का पता भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव भोजपुर और त्योड़ी दर्ज था।

Trending Videos


खास बात यह रही कि सभी पासपोर्टों में एक ही मोबाइल नंबर दर्ज पाया गया, जिससे संदेह हुआ। इसके बाद क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी दिल्ली ने मामले की जांच शुरू करवाई। फर्जी पासपोर्ट से जुड़े अधिकांश लोग पंजाबी और सिख समुदाय से संबंधित बताए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन नामों पर जारी हुए पासपोर्ट
अमनप्रीत कौर, जसप्रीत कौर, रितु शर्मा, मेधना राणा, रामकुमारी, दलजीत सिंह, मोहिंद्र कौर, यशोदा राय, बसंती राय, जीत कौर, शमशेर सिंह, कमलजीत कौर, इंद्र सिंह, बलविंद्र सिंह, मनजीत सिंह, रजमीत सिंह, तरनजीत कौर, सिमरन कौर, जगलीन कौर, गुरनूर कौर, जसकरण सिंह और जपमैहर कौर के नाम पासपोर्ट जारी किए गए थे।

इन 22 लोगों के खिलाफ पोस्टमैन अरुण कुमार निवासी भोजपुर, विवेक गांधी और प्रकाश सुब्बा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने इस मामले में अरुण कुमार और विवेक गांधी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed