सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Tractor riders abducted a man in a car in Ghaziabad

कैमरे में कैद हुई लाइव किडनैपिंग: ट्रैक्टर सवार लोगों ने कार सवार शख्स को किया अगवा, बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा

संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादनगर (गाजियाबाद) Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 01 Feb 2026 06:40 PM IST
विज्ञापन
सार

एक व्यक्ति को ट्रैक्टर सवार तीन युवकों ने अगवा कर लिया। सलेमाबाद गांव ले जाकर बंधक बनाया और बेरहमी से पीटकर घायल कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने आठ तोले की सोने की चेन भी छीन ली।

Tractor riders abducted a man in a car in Ghaziabad
ट्रैक्टर सवार लोगों ने कार सवार को किया अगवा - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

यूपी के गाजियाबाद जिले के मुरादनगर के रेवड़ा रेवड़ी मार्ग पर ट्रैक्टर सवार लोगों ने कार सवार व्यक्ति को अगवा कर सलेमाबाद गांव ले जाकर बंधक बनाने के बाद बेरहमी से पीटकर घायल कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यक्ति को बंधक मुक्त कराया। वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस से पीड़ित ने गुहार लगाई है।

Trending Videos

रेवड़ा रेवड़ी गांव निवासी भूपेंद्र कुमार ने बताया कि शनिवार शाम को कार से गांव से मुरादनगर की ओर जा रहे थे। वह छज्जुपुर के पास पहुंचे तो उनकी कार के सामने अचानक ट्रैक्टर लगाकर कार को रोका गया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाते ट्रैक्टर से तीन युवक उतरे और उन्हें कार से उतारकर ट्रॉली पर डाल दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इसके बाद ट्रैक्टर सवार तीन युवक अगवाकर भूपेंद्र को सलेमाबाद गांव ले गए। वहां बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा गया। आरोप है कि गले से आठ तोले की सोने की चेन भी छीन ली। किसी ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल पर दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस सलेमाबाद पहुंची और भूपेन्द्र को बंधनमुक्त कराया। वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। पीड़ित ने इस संबंध में एक नामजद सहित तीन के खिलाफ तहरीर दी है। एसीपी ने बताया कि मामला पैसे के लेनदेन से जुड़ा है। तहरीर के आधार पर जांच कराकर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed