सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Groom gifted pistol, video of firing goes viral

Ghaziabad News: दूल्हे को तमंचा गिफ्ट, फायरिंग का वीडियो वायरल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Groom gifted pistol, video of firing goes viral
विज्ञापन
गाजियाबाद। 23 सेकंड के वायरल वीडियो ने कानून व्यवस्था की पोल खोल दी है। बैंक्वेट हॉल में दूल्हे को जबरन तमंचा गिफ्ट करने और हवाई फायरिंग करने वाले युवा वीडियो में साफ दिखाई पड़ रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos


सोशल मीडिया पर एक बैंक्वेट हॉल में हवाई फायरिंग करने तथा एक-दूसरे को हथियार बांटने के तीन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। यह वीडियो मधुबन बापूधाम क्षेत्र के एक बैंक्वेट हॉल का बताया जा रहा है। वायरल हो रहे तीन वीडियो में अलग-अलग दृश्य सामने आए हैं। इनमें एक वीडियो करीब 23 सेकंड का है, जबकि दो अन्य वीडियो एक और दो सेकंड की अवधि के हैं। छोटे वीडियो में एक युवक खुलेआम हवाई फायरिंग करता दिखाई दे रहा है। 23 सेकंड के वीडियो में कुछ युवक एक अन्य युवक को हथियार थमाते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि यह वीडियो मधुबन बापूधाम इलाके के किसी बैंक्वेट हॉल के खुले परिसर के हैं, जहां संभवतः किसी कार्यक्रम के दौरान यह घटनाक्रम हुआ। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि वीडियो कब के हैं और इनमें दिख रहे युवक कौन हैं।
एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य ने बताया कि वायरल वीडियो को गंभीरता से लिया गया है। वीडियो की सत्यता, स्थान और समय की जांच की जा रही है। साथ ही, वीडियो में नजर आ रहे युवकों की पहचान करने के प्रयास तेज कर दिए हैं। यदि जांच में वीडियो सही पाए जाते हैं तो आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह भी जांच की जाएगी कि हथियार लाइसेंसी थे या अवैध। साथ ही कार्यक्रम की अनुमति ली गई थी या नहीं, इसका भी पता किया जाएगा। वीडियो से आरोपियों की पहचान कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed