{"_id":"69c2f168c02af5770f067e56","slug":"hotel-dishwasher-turns-out-to-be-a-spy-conducted-reconnaissance-of-military-bases-across-several-states-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-848749-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: होटल में प्लेट धोने वाला निकला जासूस, कई राज्यों के सैन्य ठिकानों की करता रहा रेकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: होटल में प्लेट धोने वाला निकला जासूस, कई राज्यों के सैन्य ठिकानों की करता रहा रेकी
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। आतंकी संगठनों के लिए देश के सैन्य ठिकानों की रेकी कर पाकिस्तान को फोटो-वीडियो भेजने वाला समीर उर्फ शूटर दिल्ली के चांदनी चौक स्थित राजा हिंदुस्तानी होटल में प्लेट धोने का काम करता था। इसी दौरान उसने देश के विभिन्न सैन्य ठिकानों की जानकारी जुटाकर साझा की।
सूत्रों के अनुसार, जांच एजेंसियों को पूछताछ में समीर ने बताया है कि उसने राजस्थान, कर्नाटक और असम समेत कई राज्यों में आर्मी, सीआरपीएफ व नेवी के कार्यालयों, कैंटीन व चिकित्सालयों जैसे संवेदनशील स्थानों की फोटो-वीडियो बनाई थीं। करीब एक वर्ष से वह इस गतिविधि में लिप्त था।
मूल रूप से बिहार के भागलपुर स्थित सोमापुर का रहने वाला समीर दिल्ली में बल्लीमारन चांदनी चौक में रहता था। उसने जांच एजेंसियों को बताया कि कुछ माह पहले कर्नाटक में समुद्र तट पर स्थित शहर कारवार गया था।
वहां उसने भारतीय नौसेना के आईएनएस कदंबा नौसैनिक अड्डे का वीडियो बनाकर बोटिम एप के माध्यम से पाकिस्तान भेजा था। इसके अलावा असम के धुबरी जिले के बमुनिगांव स्थित सेना स्टेशन व सीआरपीएफ से जुड़े ठिकानों की वीडियो और फोटो भेजने की बात भी सामने आई है।
सूत्रों के अनुसार, असम के एक बंदरगाह की तस्वीरें भी साझा की गई थीं। राजस्थान और जोधपुर के सैन्य ठिकाने भी उसके निशाने पर रहे।
इनकी तस्वीरें व वीडियो उसके मोबाइल फोन में मिले हैं। मेरठ निवासी और मूल रूप से बिजनौर के रहने वाले सुहेल मलिक को भी समीर ने अपने नेटवर्क में शामिल किया था। वह युवाओं को जोड़ने और उनसे फोटो-वीडियो जुटाने में मदद करता था। (संवाद)
Trending Videos