Ghaziabad Crime: सिग्नेचर ग्लोबल मॉल के बार में दबंगई, मारपीट और कैश छीनने का आरोप, सीसीटीवी वायरल
बताया जा रहा है कि बार मालिक ने युवकों पर पहले से बकाया रकम का भुगतान नहीं करने के कारण उनकी बार में एंट्री रोक दी थी। इसी बात से नाराज होकर दोनों बीती रात अपने साथियों के साथ बार पहुंचे और विवाद के बाद मारपीट शुरू कर दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साहिबाबाद के कौशांबी थाना क्षेत्र के वैशाली स्थित सिग्नेचर ग्लोबल मॉल के एक बार में बीती रात मारपीट और कैश छीनने का मामला सामने आया है। घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
आरोप है कि लोनी के करीब दर्जनभर युवकों के साथ बार में पहुंचे और वहां जमकर दबंगई दिखाते हुए कर्मचारियों के साथ मारपीट की। आरोप यह भी है कि इस दौरान बार का कैश छीन लिया गया।
बताया जा रहा है कि बार मालिक ने युवकों पर पहले से बकाया रकम का भुगतान नहीं करने के कारण उनकी बार में एंट्री रोक दी थी। इसी बात से नाराज होकर दोनों बीती रात अपने साथियों के साथ बार पहुंचे और विवाद के बाद मारपीट शुरू कर दी। घटना के दौरान बार में अफरा-तफरी मच गई। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में कई युवक बार के अंदर मारपीट करते नजर आ रहे हैं। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस वायरल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है। आरोपियों के खिलाफ शिकायत और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल कौशांबी पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और सीसीटीवी फुटेज के जरिए मारपीट में शामिल लोगों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।