फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   national de warming Day albendazole

Ghaziabad News: मॉप-अप दिवस पर 5.12 लाख बच्चों को खिलाई एल्बेंडाजोल की गोली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 01:17 PM IST
विज्ञापन
national de warming Day albendazole
फोटो
विज्ञापन

2,375 स्कूलों और 1,371 आंगनबाड़ी केंद्रों पर चला राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान

माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान के मॉप-अप दिवस पर बुधवार को जिले में 1 से 19 वर्ष तक के 5,12,950 बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई गई। 14 अगस्त को किसी कारणवश दवा खाने से वंचित रह गए बच्चों के लिए जिले के 2,375 सरकारी और निजी स्कूलों तथा 1,371 आंगनबाड़ी केंद्रों पर मॉप-अप दिवस आयोजित किया गया।

नोडल अधिकारी डॉ रविन्द्र सिंह ने कहा कि अभियान का उद्देश्य एक से 19 वर्ष तक के ऐसे सभी बच्चों और किशोरों को कृमि संक्रमण से मुक्त करना था, जो राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर एल्बेंडाजोल की गोली नहीं खा सके थे। अभियान के दौरान स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को पेट के कीड़ों की रोकथाम के लिए एल्बेंडाजोल की निर्धारित खुराक दी गई।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ सचिन चंद्र वैश्य का का कहना है कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस बच्चों और किशोरों को कृमि संक्रमण से बचाने तथा उनके स्वास्थ्य, पोषण और शारीरिक विकास को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मनाया जाता है। विभाग की ओर से मॉप-अप दिवस के माध्यम से अभियान से छूटे बच्चों को भी दवा उपलब्ध कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed