{"_id":"6a8577c44b48d111cd0c3873","slug":"two-killed-after-two-motorcycles-collide-with-a-truck-parked-near-up-gate-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद में खौफनाक टक्कर: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक में भिड़ीं बाइकें, दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद में खौफनाक टक्कर: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक में भिड़ीं बाइकें, दो युवकों की मौत
Wed, 19 Aug 2026 03:00 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 19 Aug 2026 03:00 PM IST
सार
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर यूपी गेट के पास आज सुबह खड़े ट्रक से दो बाइक टकरा गईं। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।
विज्ञापन
यूपी गेट के पास दर्दनाक हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कौशांबी थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के पास यूपी गेट के निकट खड़े ट्रक में दो बाइक सवारों की टक्कर हो गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य दो गंभीर घायल हैं। घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, बुधवार सुबह दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के पास मदर डेयरी के ट्रक से दो मोटरसाइकिल टकरा गईं। दोनों बाइक पर दो-दो लोग सवार थे। हादसे के बाद सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। एक बाइक पर सवार प्रिंस कुमार (निवासी पालम विहार, गुरुग्राम, हरियाणा) को मैक्स अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके साथ सवार घायल युवक का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
वहीं, दूसरी बाइक पर सवार कृष्ण (17), निवासी तुड़ाहेड़ा, गुरुग्राम, हरियाणा को भी अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। उसके साथ बाइक पर सवार आकाश (24) घायल है और उसका इलाज चल रहा है। सूचना मिलने पर एसीपी और कौशांबी थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
दोनों मृतकों के शवों का अस्पताल की मोर्चरी में पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, मृतकों के परिजन अस्पताल में मौजूद हैं। हादसे के बाद मौके पर कानून-व्यवस्था सामान्य है।