{"_id":"6a8522a87ba9dcdf4c05f5b6","slug":"two-chain-snatchers-injured-after-being-shot-in-the-leg-during-a-police-encounter-in-ghaziabad-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुठभेड़ में दो चेन स्नैचर पैर में गोली गलने घायल, दोनों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुठभेड़ में दो चेन स्नैचर पैर में गोली गलने घायल, दोनों को किया गिरफ्तार
Wed, 19 Aug 2026 08:57 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Wed, 19 Aug 2026 08:57 AM IST
सार
एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि मेरठ रोड स्थित मोरटी तिराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो संदिग्ध युवक आते दिखाई पड़े। टीम ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो बदमाशों ने टीम पर फायर कर दिया।
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल चेन स्नैचर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र में चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले दो बदमाशों से स्वाट और थाना पुलिस टीम की मंगलवार की देर रात मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में दो चैन स्नैचर पैर में गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि मेरठ रोड स्थित मोरटी तिराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो संदिग्ध युवक आते दिखाई पड़े। टीम ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो बदमाशों ने टीम पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में बाइक सवार पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पूछताछ में घायलों ने अपने नाम आरिफ और ज़ुबैर बताया।
विज्ञापन
बदमाशों ने नंदग्राम क्षेत्र में सोसाइटी के बाहर पत्नी के साथ टहल रह युवक के गले से सोने की चैन झपट ली थी। इनके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज है। पकड़े गए बदमाशों से दो सोने के टुकड़े, चोरी की बाइक और दो तमंचे बरामद किये गए है। घायल बदमाशों को पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन