{"_id":"69d6a78e5b5720b56500f748","slug":"jalbirs-friend-mintu-fearing-an-encounter-surrendered-his-bail-and-went-to-jail-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-109135-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: एनकाउंटर के डर से जमानत तुड़वाकर जेल पहुंचा जलबीर का साथी मिंटू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: एनकाउंटर के डर से जमानत तुड़वाकर जेल पहुंचा जलबीर का साथी मिंटू
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीनगर। हिस्ट्रीशीटर राहुल चौधरी उर्फ कालू पर फायरिंग के मामले में मुख्य आरोपी जलबीर पंडित की गिरफ्तारी के बाद एक अन्य बदमाश मिंटू एनकाउंटर के डर से पुराने मामले में जमानत तुड़वाकर जेल चला गया।
पुलिस टीमें मिंटू की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी थीं। इसकी भनक लगते ही मिंटू पुलिस को चकमा देकर जेल चला गया। पुलिस जांच में मिंटू और एक अन्य आरोपी योगेन्द्र राणा का नाम सामने आया है। छानबीन में पता लगा कि मिंटू और योगेन्द्र राणा घटना के समय वहीं थे। पुलिस टीमें योगेन्द्र की तलाश में दबिश दी रही हैं।
मूलरूप से मोदीनगर के बेगमाबाद निवासी राहुल चौधरी उर्फ कालू हिस्ट्रीशीटर बदमाश है। राहुल चौधरी की अपने पुराने साथी जलबीर पंडित से रंजिश चल रही है। दोनों बदमाशों के बीच चल रही गैंगवार पुलिस के लिए सिरदर्द बनी हुई है। बीती 2 अप्रैल की रात करीब दस बजे राहुल चौधरी पर सीकरी कलां स्थित स्वागत ढाबे के बाहर हमलावरों ने .32 बोर की पिस्टल से फायरिंग की थी। राहुल को जबड़े, गर्दन, सीने और पेट में पांच गोलियां लगी थीं। राहुल की स्थिति अब खतरे से बाहर है।
राहुल की पत्नी करिश्मा ने जलबीर पंडित, रवि वाल्मिकी, पीतम सैनी, विनय वशिष्ठ, अरविंद सैनी, अश्वनी चौहान उर्फ आशु व दो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोपियों की तलाश में लगी पुलिस टीम ने सोमवार रात मुठभेड़ के बाद 25 हजार के इनामी जलबीर पंडित और उसके एक अन्य साथी जतिन को गिरफ्तार कर लिया था।
मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से 25 हजार का इनामी जलबीर पंडित घायल हो गया था। गैंग के अन्य बदमाशों को जैसे ही जलबीर पंडित के एनकाउंटर की सूचना मिली वो अंडरग्राउंड हो गए। मिंटू और योगेन्द्र राणा की तलाश में भी पुलिस टीमें लगी थीं। जैसे ही मिंटू को इसकी भनक लगी तो वह पुराने मामले में जमानत तुड़वाकर मंगलवार को जेल चला गया। जानकारी के अनुसार पुलिस टीमें योगेन्द्र राणा के बहुत करीब हैं। हिस्ट्रीशीटर पर फायरिंग के मामले में मिंटू समेत अब तक तीन आरोपी जेल चले गए हैं।
पुलिस टीमें आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही हैं। जांच के दौरान नामजदों के अलावा कुछ अन्य संदिग्ध भी प्रकाश में आए हैं। पुलिस टीम ने सोमवार रात मुठभेड़ के बाद जलबीर पंडित और जतिन को गिरफ्तार कर लिया है। फरार आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
भास्कर वर्मा, एसीपी मोदीनगर।
Trending Videos