{"_id":"69baf6739b9d4318920a70ff","slug":"magistrate-inquiry-to-be-conducted-into-the-case-of-gulfam-who-was-killed-in-an-encounter-ghaziabad-news-c-30-1-gbd1037-845107-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: मुठभेड़ में ढेर हुए गुलफाम मामले की होगी मजिस्ट्रेट जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: मुठभेड़ में ढेर हुए गुलफाम मामले की होगी मजिस्ट्रेट जांच
विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। यूट्यूबर सलीम वास्तविक पर जानलेवा हमले के आरोपी अमरोहा निवासी गुलफाम की पुलिस मुठभेड़ में हुई मौत के मामले की अब मजिस्ट्रेट जांच होगी। बुधवार को डीएम ने जांच के निर्देश जारी किए हैं। यह कार्रवाई मानवाधिकार आयोग के निर्देश पर शुरू हुई है।
लोनी थानाक्षेत्र में 27 फरवरी को गुलफाम और जीशान ने यूट्यूबर सलीम वास्तविक पर जानलेवा हमला किया था। पेपर कटर से यूट्यूबर का गला रेता गया था। तीन मार्च की रात इंदिरापुरम थानाक्षेत्र में क्राइम ब्रांच और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इसमें कई पुलिसकर्मी और आरोपी गुलफाम घायल हुए थे। सभी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां पर गुलफाम की मौत हो गई थी। मामले में मानवाधिकार आयोग के निर्देश पर बुधवार को डीएम ने मुठभेड़ मामले में मजिस्ट्रेट जांच करने के निर्देश दिए है। साथ ही अपील की है कि कि इस मामले में 31 मार्च तक नगर मजिस्ट्रेट के समक्ष कोई भी व्यक्ति अपने बयान या साक्ष्य दे सकते हैं।
Trending Videos