फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Man from Kathaur found injured in Modinagar dies; abduction and murder alleged.

Ghaziabad News: मोदीनगर में घायल मिले कठौर निवासी की मौत, अपहरण कर हत्या का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Man from Kathaur found injured in Modinagar dies; abduction and murder alleged.
गाजियाबाद। मेरठ स्थित किठौर थाना क्षेत्र के भटीपुरा गांव में रहने वाले जितेंद्र उर्फ मन्नू (51) को बाइक सवार काम दिलाने के बहाने मोदीनगर ले आया। रविवार की रात जितेंद्र घायलावस्था में गदाना रोड पर पड़े मिले। पुलिस ने घायल को एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उनके हाथ-पैर और पेट पर पिटाई के निशान मिले हैं। जितेंद्र के बेटे का आरोप है कि उनके पिता की अपहरण कर हत्या की गई है। यह भी आरोप है कि मोदीनगर पुलिस ने घायलावस्था में उनके बयान दर्ज नहीं किए। मौत होने के बाद पुलिस ने उन्हें जानकारी दी। पुलिस ने शव मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


भटीपुरा निवासी सुमित कुमार ने बताया कि रविवार की दोपहर करीब 12 बजे एक बाइक सवार उनके घर पहुंचा। उसने उनके पिता जितेंद्र उर्फ मन्नू से काम दिलाने की बात कही। उन्होंने कुछ दिन पहले ही एक डेयरी संचालक के यहां से नौकरी छोड़ी थी। तब से बेरोजगार थे, इसलिए बाइक सवार के झांसे में आ गए।
विज्ञापन

सुमित के मुताबिक उनके पिता ने दो बार अलग-अलग मोबाइल नंबर से उन्हें कॉल कर बताया कि ये लोग उन्हें पीट रहे हैं। इसके बाद उनसे मोबाइल छीन लिया गया। कॉल वापस करने पर आरोपियों ने मोबाइल बंद कर दिया। इसके बाद रात करीब 12 बजे पुलिस ने उन्हें कॉल कर बताया कि उनके पिता की मौत हो चुकी है। इसके बाद वह मोदीनगर पहुंचे जहां से उन्हें पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया। पीड़ित ने अज्ञात बाइक सवार व अन्य पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा का कहना है कि रविवार की देर रात डायल 112 पर सूचना मिली थी कि गदाना रोड पर एक व्यक्ति लहूलुहान हालत में पड़े हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। प्रथम दृष्टया मामला सड़क हादसे का प्रतीत हो रहा है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है, मेडिकल रिपोर्ट आने पर मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed