सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Mock drills were conducted in 18 societies, revealing flaws in many places.

Ghaziabad News: 18 सोसायटियों में मॉक ड्रिल, कई जगह खामियां उजागर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Mock drills were conducted in 18 societies, revealing flaws in many places.
विज्ञापन
साहिबाबाद। गौर ग्रीन एवेन्यू सोसायटी में भीषण आग हादसे के बाद दमकल विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। शनिवार को जिले की 18 सोसायटियों में मॉक ड्रिल कराई गई, जहां सुरक्षा इंतजामों की हकीकत सामने आई।
Trending Videos


दमकल की अलग-अलग टीमों ने सोसायटियों में लगे अग्निशमन उपकरण, इमरजेंसी एग्जिट और फायर टेंडर की आवाजाही के लिए जगह का निरीक्षण किया। इस दौरान कई सोसायटियों में गंभीर खामियां मिलीं। कहीं आपातकालीन रास्ते बंद थे तो कहीं फायर फाइटिंग सिस्टम ही खराब मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल के मुताबिक, गाजियाबाद सिटी, ट्रांस हिंडन और ग्रामीण जोन की सोसायटियों का निरीक्षण किया गया। इसमें सबसे ज्यादा सोसायटियां ट्रांस हिंडन क्षेत्र की रहीं। मॉक ड्रिल के साथ आरडब्ल्यूए, एओए पदाधिकारियों, सुरक्षा कर्मियों और निवासियों को आग लगने की स्थिति में बचाव और उपकरणों के इस्तेमाल का प्रशिक्षण भी दिया गया।

दमकल विभाग ने करीब आधा दर्जन सोसायटियों को नोटिस जारी कर जल्द खामियां दूर करने के निर्देश दिए हैं। चेतावनी दी है कि कुछ दिनों बाद दोबारा जांच होगी और कमी मिलने पर सख्त कार्रवाई तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed