{"_id":"69d6b8b3855c92908c06ae92","slug":"modular-ot-construction-stalled-for-four-months-patients-facing-problems-ghaziabad-news-c-30-gbd1017-859306-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: चार महीने से रुका मॉड्यूलर ओटी निर्माण, मरीजों को झेलनी पड़ रही परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: चार महीने से रुका मॉड्यूलर ओटी निर्माण, मरीजों को झेलनी पड़ रही परेशानी
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। जिले के सरकारी अस्पतालों में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की योजना अधर में लटकी हुई है। जिला महिला अस्पताल, संयुक्त जिला अस्पताल, लोनी के 50 बेड के संयुक्त अस्पताल और मुरादनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रस्तावित मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर का निर्माण कार्य पिछले चार महीनों से ठप पड़ा है। इस देरी का सीधा असर मरीजों पर पड़ रहा है, क्योंकि कई अस्पतालों में अब भी पुराने मानकों के ऑपरेशन थिएटर ही संचालित हो रहे हैं और एक ही ओटी होने से सर्जरी कराने में लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।
स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी के अनुसार मॉड्यूलर ओटी निर्माण के लिए लगभग 3.10 करोड़ रुपये का भुगतान कार्यदायी संस्था यूपी सिडको को पहले ही किया जा चुका है। पिछले वर्ष मार्च में इस परियोजना को मंजूरी मिली थी। योजना के तहत सर्जरी ऑर्थोपेडिक ईएनटी प्लास्टिक और न्यूरो जैसी विभिन्न विशेषज्ञताओं की सर्जरी एक ही अत्याधुनिक सेटअप में की जानी थीं।
पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी व वरिष्ठ सर्जन डॉ. अखिलेश मोहन के अनुसार मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस एक हाईटेक सर्जिकल यूनिट है। यह संक्रमण को कम करने और सर्जरी को अधिक सुरक्षित व प्रभावी होता है। फिल्टर और लैमिनार एयर फ्लो सिस्टम का उपयोग होने से हवा शुद्ध रहती है।
संक्रमण का खतरा कम होता है। ऑटोमैटिक दरवाजे और एंटी-बैक्टीरियल वॉल पैनल्स से हाईजीन का विशेष ध्यान रखा जाता है। यह डिजिटल मॉनिटरिंग सिस्टम, ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग और इंटरकॉम सुविधा से लैस होता है। इसमें ऑटोमेटेड सर्जिकल लाइट्स, मेडिकल गैस पाइपलाइन सिस्टम जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं रहती हैं।
पूरी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी
कार्यवाहक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित विक्रम ने बताया कि निर्माण कार्य में हो रही देरी को गंभीरता से लिया गया है और संबंधित संस्था से जवाब मांगा गया है। साथ ही पूरी रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजी जाएगी ताकि जल्द से जल्द काम दोबारा शुरू कराया जा सके।
-
Trending Videos