सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Mother attacked with bricks while trying to save her son in ghaziabad

1400 रुपये के लिए कत्ल: बेटे को बचाने आई मां पर ईंट से हमला, रातभर बहता रहा खून; सुबह चारपाई पर मिली मृत

संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी (गाजियाबाद) Published by: विकास कुमार Updated Mon, 09 Mar 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
सार

एसीपी ने बताया कि परिजनों ने दो आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Mother attacked with bricks while trying to save her son in ghaziabad
मृतक लीला देवी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

यूपी के गाजियाबाद स्थित मसूरी क्षेत्र के गांव भूड़गढ़ी में मजदूरी के पैसे मांगने को लेकर हुए विवाद में बेटे की पिटाई का विरोध करने पर आरोपियों ने उसकी मां पर ईंट से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला रातभर घर पर ही पड़ी रही और सिर से खून बहता रहा। सोमवार सुबह परिजनों ने उसे मृत पाया।

Trending Videos

मजदूरी के 1400 रुपये लेने गया था अनिल
एसीपी मसूरी लिपि नगायच ने बताया कि गांव भूड़गढ़ी निवासी अनिल कुमार (20) रविवार दोपहर मजदूरी के 1400 रुपये लेने गांव के ही एक युवक के पास गया था। इस दौरान पैसों को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि युवक ने अपने एक साथी के साथ मिलकर अनिल कुमार के साथ मारपीट शुरू कर दी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

मां के सिर पर मार दी ईंट
मारपीट की सूचना मिलने पर अनिल की मां लीला देवी (40) मौके पर पहुंच गईं और बेटे को बचाने का प्रयास किया। इसी दौरान आरोपियों ने लीला देवी के सिर पर ईंट से वार कर दिया। इससे उनके सिर और कान के पास गंभीर चोट आई और वह लहूलुहान हो गईं।

रातभर बहा खून, सुबह हुई मौत
इसके बाद लीला देवी किसी तरह अपने बेटे को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाकर घर ले आईं। घायल होने के कारण वह घर पहुंचकर सो गईं। सोमवार सुबह जब वह चारपाई से नहीं उठीं तो परिजनों ने उन्हें जगाने का प्रयास किया, लेकिन वह मृत मिलीं।

पुलिस का बयान
एसीपी ने बताया कि परिजनों ने दो आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। आशंका है कि सिर पर लगी चोट और अधिक रक्तस्राव के कारण महिला की मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed