सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Now you can get PNG connection for Rs 5000

Ghaziabad News: अब पांच हजार में लगवा सकेंगे पीएनजी कनेक्शन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Now you can get PNG connection for Rs 5000
विज्ञापन
गाजियाबाद। एलपीजी के संकट से निपटने के लिए प्रशासन अधिक से अधिक लोगों को पीएनजी कनेक्शन लेने के लिए प्रेरित कर रहा है। इसको देखते हुए इंद्रप्रस्थ गैस एजेंसी ने अब पीएनजी कनेक्शन लेने पर छूट देने का निर्णय लिया है। अब लोग पांच हजार सिक्योरिटी मनी जमा कराकर नया पीएनजी कनेक्शन ले सकते हैं। पहले इसके लिए सात हजार रुपये जमा कराने पड़ते थे।
Trending Videos

जिला पूर्ति अधिकारी अमित तिवारी ने बताया कि पीएनजी के नए कनेक्शन तेजी से दिए जा रहे हैं। पहले जहां एक दिन में 150 कनेक्शन लगाए जाते थे। वहीं, अब एक दिन में ढाई सौ से तीन सौ कनेक्शन लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने अपील की है कि लोग अधिक से अधिक पीएनजी कनेक्शन लगवाएं। इसके लिए कंपनी द्वारा भी छूट दी जा रही है। सिक्योरिटी मनी कम करने के अलावा अगर कोई व्यक्ति एक मुश्त पांच हजार रुपये नहीं जमा कर सकता है तो वह 275 रुपये जमा कराकर नया कनेक्शन ले सकता है। बाकी राशि हर महीने के बिल में जुड़कर आया करेगी। उन्होंने बताया कि कई स्थानों पर पाइपलाइन बिछी हुई है, लेकिन लोग कनेक्शन नहीं ले रहे हैं। उनसे अपील है कि वह पीएनजी कनेक्शन लगवाएं। उन्होंने बताया कि अगले कुछ हफ्तों में 25,000 नए कनेक्शन लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
---------
वर्तमान में पीएनजी के हालात -
- जिले में 350000 पीएनजी के घरेलू कनेक्शन
- 1500 व्यावसायिक कनेक्शन
इनसेट :
12 लाख एलपीजी कनेक्शन के उपभोक्ता
सीलिंडर
इनसेट:-
व्यावसायिक सिलिंडर की आपूर्ति 20 फीसदी तक करने के आदेश
व्यावसायिक सिलिंडर की आपूर्ति जहां बिल्कुल बंद कर दी गई थी। अब उसको बढ़ाया जा रहा है। अब अस्पताल और आपातकालीन सेवाओं सहित सामाजिक संगठन, चेरिटेबल संस्थाओं सहित अन्य जरूरत के स्थानों पर आपूर्ति के लिए भी व्यावसायिक सिलिंडर दिए जाएंगे। जिला पूर्ति अधिकारी अमित तिवारी ने बताया कि मंगलवार तक आदेश आने की संभावना है। बताया कि व्यावसायिक सिलिंडर की आपूर्ति शुरू होने से गैस एजेंसियों पर भीड़ से बचाव हो जाएगा।

गैस एजेंसियों पर अभी भी उपभोक्ताओं की लाइन
गैस एजेंसियों पर सोमवार को भी उपभोक्ताओं की भीड़ रही। एजेंसी संचालकों का कहना है कि सर्वर अभी काफी धीमा चल रहा है। इसके अलावा मिस्ड कॉल से बुकिंग नहीं हो पा रही है। सबसे अधिक परेशानी उन लोगों को आ रही है जिनके पास गैस कनेक्शन नहीं है। एक सिलिंडर लेकर वह अपना काम चला रहे थे, लेकिन अब बुकिंग से ही गैस मिलने के नियम के बाद उनको समस्या आ रही है। विजयनगर निवासी कालू ने बताया कि गैस कनेक्शन लेने के लिए स्थायी पता और अन्य दस्तावेज होने जरूरी हैं। कनेक्शन के बिना एक सिलिंडर लेकर काम चला रहा था अब गैस खत्म हो गया है। यूपी एलपीजी गैस एसोसिएशन और गाजियाबाद एलपीजी गैस एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि पहले से स्थिति में सुधार है, लेकिन सर्वर में अभी भी समस्या चल रही है। गैस आपूर्ति भी पहले से ठीक हुई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed