{"_id":"6a21da8f2c8d75e3ce015ccb","slug":"one-thousand-policemen-will-be-deployed-at-19-mosques-to-ensure-safe-prayers-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-19704-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: 19 मस्जिदों पर नमाज सकुशल कराने के लिए एक हजार पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: 19 मस्जिदों पर नमाज सकुशल कराने के लिए एक हजार पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खोड़ा। सूर्या हत्याकांड के बाद सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए खोड़ा को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया है। शुक्रवार को 19 मस्जिदों पर नमाज सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस, पीएसी, आरएएफ, आरआरएफ की बटालियन समेत एक हजार पुलिसकर्मी क्षेत्र में तैनात रहेंगे। साथ ही पूरे क्षेत्र की ड्रोन कैमरों से निगरानी कराई जाएगी। दरअसल, खोड़ा में 19 मस्जिद और चार मदरसे हैं। इनमें से दो मदरसों को सील किया जा चुका है और एक पर नोटिस चस्पा किया गया है। वहीं, स्थानीय लोगों ने सुरक्षा बलों का सहयोग कर नमाज शांतिपूर्ण ढंग से कराने की बात कही है। दरअसल, सूर्या हत्याकांड के बाद कुछ हिंदू संगठनों की ओर से जुमे की नमाज न करने देने की चेतावनी दी गई है। उसी के मद्देनजर खोड़ा में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया जा रहा है।
-- -- -
45 गैंगस्टर चिह्नित, सत्यापन के बाद होगी कार्रवाई
खोड़ा पुलिस के तीन दिवसीय सत्यापन अभियान में हिस्ट्रीशीटर समेत 1600 अपराधियों को चिंहित किया गया। इस दौरान पुलिस ने 45 गैंगस्टर की कुंडली निकालकर उनको रडार पर लिया है। इन सभी के सत्यापन की प्रक्रिया भी शुरू करते हुए जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- --
फांसी की उठाई मांग, संगठित रहने का किया आह्वान
सूर्या हत्याकांड के बाद से पीड़ित परिवार से बृहस्पतिवार को साध्वी प्राची मिलने पहुंची और सांत्वना दी। उन्होंने सूर्या की मां सरोज से कहा कि समुदाय विशेष के धार्मिक शिक्षण संस्थान अपराध को बढ़ावा दे रहे हैं। इसलिए एक रहोगे तो सेफ रहोगे। वहीं, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप ने पीड़ित परिजन से मिलकर सांत्वना दी और कहा कि परिवार को सरकार से भी उम्मीदें थीं वह सभी पूरी हुई हैं। सरकार की तत्परता से खोड़ा में बाकी गुंडे भी सबक सीख गए हैं और खोड़ा छोड़कर भाग गए। अवैध संस्थानों को चिह्नित कर कार्रवाई की जा रही है। वहीं, नोएडा सिटिजन फोरम की कार्यकारी अध्यक्ष शालिनी सिंह ने खोड़ा पहुंचकर सूर्या के हत्यारोपियों के लिए फांसी की सजा की मांग की है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सूर्या के भाई यश को योग्यता के आधार पर इंदिरापुरम स्थित स्कूल में नौकरी देने का भी आश्वासन दिया है। बृहस्पतिवार को युवा क्रांति सेना के अध्यक्ष अविनाश सिंह, आशीष यादव, आकाश शर्मा, बॉबी मावी, बॉबी शर्मा व अन्य लोग भी मिलने पहुंचे।
विज्ञापन
-- -- -- -
अतिक्रमण की कार्रवाई टली, 16 जून पर टिकी निगाहें
बृहस्पतिवार को खोड़ा में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई स्थगित कर दी गई। हालांकि सुबह से ही खोड़ा में टीमों के आने की चर्चाएं लोगों के बीच में चर्चा का विषय बनी रही। अंदेशा जताया जा रहा है कि जुमे की नमाज के बाद खोड़ा में बड़े स्तर पर अतिक्रमण हटाया जाएगा। अब सभी की निगाहें 16 जून को होने वाली कार्रवाई पर टिकी हैं। सूर्या हत्याकांड के मुख्यारोपी असद के मकान को ध्वस्त किए जाने की प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी।
-- -- -
कानून व्यवस्था और सुरक्षा के लिहाज से क्षेत्र में पुलिस बल तैनात किया जाएगा। जुमे की नमाज सकुशल संपन्न होने तक सुरक्षा कर्मी मुस्तैद रहेंगे।-- - अभिषेक श्रीवास्तव, एसीपी इंदिरापुरम
-- -- -- --
45 गैंगस्टर चिह्नित, सत्यापन के बाद होगी कार्रवाई
खोड़ा पुलिस के तीन दिवसीय सत्यापन अभियान में हिस्ट्रीशीटर समेत 1600 अपराधियों को चिंहित किया गया। इस दौरान पुलिस ने 45 गैंगस्टर की कुंडली निकालकर उनको रडार पर लिया है। इन सभी के सत्यापन की प्रक्रिया भी शुरू करते हुए जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
फांसी की उठाई मांग, संगठित रहने का किया आह्वान
सूर्या हत्याकांड के बाद से पीड़ित परिवार से बृहस्पतिवार को साध्वी प्राची मिलने पहुंची और सांत्वना दी। उन्होंने सूर्या की मां सरोज से कहा कि समुदाय विशेष के धार्मिक शिक्षण संस्थान अपराध को बढ़ावा दे रहे हैं। इसलिए एक रहोगे तो सेफ रहोगे। वहीं, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप ने पीड़ित परिजन से मिलकर सांत्वना दी और कहा कि परिवार को सरकार से भी उम्मीदें थीं वह सभी पूरी हुई हैं। सरकार की तत्परता से खोड़ा में बाकी गुंडे भी सबक सीख गए हैं और खोड़ा छोड़कर भाग गए। अवैध संस्थानों को चिह्नित कर कार्रवाई की जा रही है। वहीं, नोएडा सिटिजन फोरम की कार्यकारी अध्यक्ष शालिनी सिंह ने खोड़ा पहुंचकर सूर्या के हत्यारोपियों के लिए फांसी की सजा की मांग की है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सूर्या के भाई यश को योग्यता के आधार पर इंदिरापुरम स्थित स्कूल में नौकरी देने का भी आश्वासन दिया है। बृहस्पतिवार को युवा क्रांति सेना के अध्यक्ष अविनाश सिंह, आशीष यादव, आकाश शर्मा, बॉबी मावी, बॉबी शर्मा व अन्य लोग भी मिलने पहुंचे।
Trending Videos
अतिक्रमण की कार्रवाई टली, 16 जून पर टिकी निगाहें
बृहस्पतिवार को खोड़ा में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई स्थगित कर दी गई। हालांकि सुबह से ही खोड़ा में टीमों के आने की चर्चाएं लोगों के बीच में चर्चा का विषय बनी रही। अंदेशा जताया जा रहा है कि जुमे की नमाज के बाद खोड़ा में बड़े स्तर पर अतिक्रमण हटाया जाएगा। अब सभी की निगाहें 16 जून को होने वाली कार्रवाई पर टिकी हैं। सूर्या हत्याकांड के मुख्यारोपी असद के मकान को ध्वस्त किए जाने की प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी।
कानून व्यवस्था और सुरक्षा के लिहाज से क्षेत्र में पुलिस बल तैनात किया जाएगा। जुमे की नमाज सकुशल संपन्न होने तक सुरक्षा कर्मी मुस्तैद रहेंगे।