सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Widow accuses brother-in-law of rape, commotion at tehsil

Ghaziabad News: विधवा ने जेठ पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, तहसील पर हंगामा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Widow accuses brother-in-law of rape, commotion at tehsil
विज्ञापन
मोदीनगर। नगर की एक कॉलोनी निवासी महिला ने जेठ पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोपी ने महिला के लाखों रुपये और गहने हड़प लिए और उसका सामान घर से बाहर फेंक दिया। महिला अपनी चार पुत्रियों के साथ सड़क पर रात गुजारने के लिए मजबूर है। महिला ने पुत्रियों और कॉलोनीवासियों के साथ तहसील मुख्यालय पर हंगामा किया।
Trending Videos

उक्त महिला अपनी चार पुत्रियों और कॉलोनी की महिलाओं के साथ बृहस्पतिवार को तहसील मुख्यालय पहुंची और आरोपी जेठ पर कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा किया। महिला ने बताया कि वह मूलरूप से देवरिया के रहने वाली है। महिला का पति एक टायर फैक्टरी में काम करता था। तीन साल पहले पति की मौत हो गई। महिला के चार पुत्रियां हैं। महिला अपने ससुर के मकान में जेठ के परिवार व अन्य परिजनों के साथ रहती है। आरोप है कि पति की मौत के बाद जेठ ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। आरोपी जेठ महिला को अपने पैतृक गांव देवरिया ले गया और उसकी लाखों रुपये की नकदी व गहने हड़प लिए। आरोप है कि रकम और गहने हड़पने के बाद जेठ महिला को देवरिया छोड़कर मोदीनगर भाग आया। महिला भी अपनी पुत्रियों को लेकर मोदीनगर पहुंची। आरोप है कि जेठ, जेठ के दोस्त की बहन ने महिला और उसकी चारों पुत्रियों को घर से निकाल दिया और दोबारा मकान में लौटने पर जान से मारने की धमकी दी है। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed