{"_id":"69c1a208a7873d138c0da193","slug":"parents-furious-over-mismanagement-at-kadkad-model-school-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-16972-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: कड़कड़ मॉडल स्कूल में अव्यवस्थाओं पर भड़के अभिभावक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: कड़कड़ मॉडल स्कूल में अव्यवस्थाओं पर भड़के अभिभावक
विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। कड़कड़ मॉडल कंपोजिट विद्यालय में बुनियादी सुविधाओं की कमी पर अभिभावकों ने नाराजगी जताते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि स्कूल में लंबे समय से आवश्यक सुविधाएं बंद पड़ी हैं। इससे बच्चों की पढ़ाई और स्वास्थ्य दोनों प्रभावित हो रहे हैं। अव्यवस्थाओं पर अभिभावक शिक्षकों पर ही भड़क गए।
प्रदर्शनकारियों ने बताया कि स्कूल में पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। स्कूल के शौचालय जर्जर हालत में हैं और पानी की टंकी भी टूटी हुई हैं। स्कूल परिसर में जगह-जगह मलबे और कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। गंदगी से ऐसा नहीं लगता कि यह स्कूल है। प्रदर्शन के दौरान गंगाराम राघव, अरुण तोमर, धर्मेंद्र पाल और यशु राघव सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि जल्द ही शैक्षिक सत्र शुरू होगा, लेकिन स्कूल में अव्यवस्थाएं बनी हुई हैं। अभिभावकों ने कहा कि यदि सुविधाएं दुरुस्त नहीं की तो बच्चों को किसी दूसरे स्कूल में दाखिला कराना पड़ेगा।
स्कूल का एक सबमर्सिबल और हैंडपंप उपयोगी है, दूसरा सबमर्सिबल खराब है। आरओ के लिए निजी कंपनी से बात चल रही है, अगर पार्षद और नगर निगम और सहयोग मिले तो दूसरा सबमर्सिबल लगाने का काम भी जल्दी हो जाएगा। उमारानी, प्रधानाध्यापिका, कड़कड़ मॉडल स्कूल
Trending Videos