{"_id":"69baf75631db1b1db2076b98","slug":"police-keeping-an-eye-on-suspicious-cameras-also-sought-information-from-telecom-companies-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-845061-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: संदिग्ध कैमरों पर पुलिस की नजर, टेलीकॉम कंपनियों से भी मांगी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: संदिग्ध कैमरों पर पुलिस की नजर, टेलीकॉम कंपनियों से भी मांगी जानकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। सोनीपत के रेलवे स्टेशन में सिम आधारित सोलर सीसीटीवी कैमरा मिलने के बाद पुलिस अलर्ट हो गई है। अब जिले में भी इस प्रकार के सभी कैमरों की जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में टेलीकॉम कंपनियों से भी जानकारी मांगी गई है। साथ ही खुफिया विभाग सभी सैन्य ठिकानों के साथ-साथ भीड़भाड़ वाले इलाकों में लगे संदिग्ध कैमरों के बारे में पता कर रहा है। इसकी रिपोर्ट 24 घंटे में उच्चाधिकारियों को दी जानी है।
जानकारी के अनुसार, सोनीपत में लगे कैमरे का सिम सुहैल ने लिया था। इसका कंट्रोल आगे दिया गया। इसी से आसपास नजर रखी जा रही थी। डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। टेलीकॉम कंपनियों से भी रिपोर्ट मांगी गई है। इसके आधार पर आगे की जानकारियां सामने आएंगी।
मुंबई की महिला की जानकारी जुटा रही पुलिस
इस मामले में पूछताछ में मुंबई की एक महिला के बारे में जानकारी सामने आई है। इसी महिला को अभी तक लोकल हैंडलर भी माना जा रहा है। सुहैल समेत अन्य के साथ उसका संपर्क होने की बात सामने आई है। सूत्रों के अनुसार, महिला पुलिस की मुखबिर भी रही है। ऐसे में उसने अपनी पहचान का फायदा उठाकर पूरा नेटवर्क तैयार किया। माना जा रहा है कि वह हाल में आईएसआई के लिए कार्य कर रही है। योजना के तहत उसने यहां भी नेटवर्क को खड़ा किया।
लालच पड़ सकता है भारी
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, देश में कई जगहों पर इस गिरोह ने सोलर सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। इसमें प्रमुख बाजारों की दुकानों, सैन्य ठिकानों के आसपास के घर और ऊंची इमारतें शामिल हैं। पूछताछ में सामने आया है कि इन कैमरों को लगाने के लिए आरोपियों ने लोगों को सुरक्षा के साथ कमाई का लालच दिया। उन्हें कंपनी का ऑफर बताकर जगह मांगी गई। यहां तक बिजली का प्रयोग नहीं होने की बात कही गई। इसमें लालच में आए लोगों की ओर से इस प्रकार के कैमरे लगवाने की बात सामने आई है। इस जानकारी के बाद पुलिस ने इसमें टीम को लगाया है।
यह है सोलर सीसीटीवी कैमरा
सौर ऊर्जा से चलने वाले इस कैमरे में सिम लगाया जाता है। यह यूआरएल आधारित होता है। इसमें दूर बैठकर भी कैमरे से नजर रखी जा सकती है। ये कैमरे दिल्ली के गफ्फार मार्केट, नेहरू प्लेस, चावड़ी बाजार में आसानी से मिल जाते हैं। इसकी कीमत सात हजार रुपये से शुरू होती है।
Trending Videos