फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Potholes on the Ham-Tum Road filled using GSP.

Ghaziabad News: हम-तुम रोड पर जीएसपी डालकर भरवाए गए गड्ढे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Potholes on the Ham-Tum Road filled using GSP.
हम तुम रोड के भरवाए गए गड्ढे। संवाद
गाजियाबाद। हम-तुम रोड की बदहाली की सीरीज अमर उजाला में लगातार प्रकाशित होने के बाद गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने सोमवार को जीएसपी डालकर गड्ढे भरवा दिए। इससे सातों सोसायटी के निवासियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

निवासी मुरारीलाल शर्मा का कहना है कि गड्ढों की वजह से बहुत परेशानी हो रही थी। हमेशा किसी हादसे का डर सताता रहता था। अभी हाल ही में हुई बारिश में तो यहां से निकलने में हर किसी को जानमाल के नुकसान का डर सता रहा था। अब गड्ढे भरे जाने से लोगों ने राहत की सांस ली है। निवासी मनजीत चौहान का कहना है कि गड्ढे भरने से बहुत राहत मिली है। पहले यह लोगों के मतभेद के चक्कर में बनने से रह गई, वरना अब तक रोड बन गई होती लेकिन फिलहाल गड्ढे भर गए, यही सातों सोसायटी के निवासियों के लिए राहत की बात है। इसके आसपास 20 हजार की आबादी रहती है। पांच हजार लोग प्रतिदिन इस सड़क का प्रयोग करते हैं। स्कूल जाने वाले सैकड़ों बच्चे इस रास्ते से निकलते हैं। हम सबको राहत मिली है। अभी मेरठ रोड की एंट्री से लेकर दीया ग्रीन तक चार ट्रॉले मलबे से गड्ढे भरवाए गए हैं। मंगलवार को मौसम ठीक रहा तो काम जारी रहेगा। आगे के गड्ढों में भी मलबा डाला जाएगा।
विज्ञापन

जीडीए, वीसी नंद किशोर कलाल का कहना है कि भूमि अधिग्रहण का काम तेजी से चल रहा है। मानसून के बाद 24 मीटर सड़क बनने की तैयारी तेज होगी। फिलहाल जीएसपी डलवाकर लोगों को राहत देने का प्रयास किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों ओर सात सोसायटियों सहित कई गांव हैं बसे
मास्टर प्लान में यह सड़क 24 मीटर चौड़ी प्रस्तावित है। इसकी लंबाई करीब 2.67 किलोमीटर है। सड़क मेरठ रोड से शुरू होकर शाहपुर टी-पॉइंट तक पहुंचती है। यह मोरटा और भोवापुर क्षेत्र को जोड़ते हुए राजनगर एक्सटेंशन की ओर निकलती है। इसके दायरे में दीया ग्रीन, महक जीवन, मीडोज विस्टा, मोती रेजीडेंसी, निलाया ग्रीन, संचार रेजीडेंसी, राजविलास कुल सात प्रमुख सोसायटियां हैं, जबकि दो एपेक्स और एआर डोमेन दो नई सोसायटियों का निर्माण भी शुरू हो चुका है। इसी रोड के अंत में जीडीए का हरनंदीपुरम प्रोजेक्ट चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed