सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Preparations to impose a fine of two to five lakh rupees for not having adequate security

Ghaziabad News: पर्याप्त सुरक्षा नहीं होने पर दो से पांच लाख जुर्माना लगाने की तैयारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Preparations to impose a fine of two to five lakh rupees for not having adequate security
विज्ञापन
गाजियाबाद। कारखानों में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम न होने पर सरकार दो से पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाने की तैयारी कर रही है। अभी तक यह जुर्माना एक लाख रुपये था। 500 से अधिक श्रमिकों वाले कारखाने में सेफ्टी ऑफिसर की नियुक्ति अनिवार्य कर दी गई है। इसके साथ ही फैक्टरियों में सुरक्षा वार्डन भी रहेंगे। उपनिदेशक कारखाना एके सिंह ने बताया कि कारखानों में श्रमिकों की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकताओं में है। समय-समय से कारखानों की जांच की जाती है। सुरक्षा के मानक पूरे न होने पर नोटिस दी जाती है। जब तक मानक पूरे नहीं किए जाते हैं कारखाना संचालक पर प्रतिदिन के हिसाब से जुर्माना लगाया जाता है। जुर्माने की राशि 10 हजार रुपये तक हो सकती है। नए नियम के अनुसार सुरक्षा के इंतजाम पूरे नहीं पाए जाने पर दो से पांच लाख रुपये तक जुर्माने का प्रावधान किया गया है। जिले में 3954 कारखाने हैं। सभी कारखानों में चेकिंग के लिए टीमों को गठन किया गया है।
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed