सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Private company supervisor killed after being hit by an unidentified vehicle

Ghaziabad News: अज्ञात वाहन की टक्कर से निजी कंपनी के सुपरवाइजर की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Private company supervisor killed after being hit by an unidentified vehicle
विज्ञापन
साहिबाबाद। थानाक्षेत्र स्थित हिंडन बैराज के पास 15 जून की देर रात करहैड़ा स्थित स्टील रॉड निर्माता फैक्टरी के सुपरवाइजर अंकित तोमर (28) को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद तीन कार सवार लोगों ने उसे नरेंद्र मोहन अस्पताल पहुंचाया, वहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। अंकित मूलरूप से हापुड़ के पिलखुवा स्थित रघुनाथपुर के रहने वाले थे। परिवार के वह इकलौते बेटे थे अब केवल पिता और अविवाहित बहनें हैं।


रघुनाथपुर निवासी भानु प्रकाश तोमर ने बताया कि उनका बेटा करहैड़ा स्थित फैक्टरी में बतौर सुपरवाइजर तैनात थे। खोड़ा में वह पत्नी निधि के साथ रहते थे। सोमवार रात करीब 9 बजे वह फैक्टरी से काम करके घर के लिए लौट रहे थे। साहिबाबाद क्षेत्र में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दी। काफी देर तक वह सड़क पर ही पड़े रहे और कुछ समय बाद तीन कार सवार वहां रुके और घायल हालत में तुरंत नरेंद्र मोहन अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद अंकित के फोन से उनके सहकर्मी मनोज को फोन कर घटना की जानकारी दी। उनके साथी मनोज अस्पताल पहुंचे और उनको सूचना दी, लेकिन जब तक डॉक्टर अंकित को मृत घोषित कर चुके थे। इधर, अंकित की मौत का पता चलते ही उनकी पत्नी निधि को गहरा सदमा लगा। परिजनों ने बताया कि उन्हें भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। प्रभारी एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि युवक के पिता की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जल्द चालक को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed