फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Relief from waterlogging and bad roads; work to begin in 10 days.

Ghaziabad News: जलभराव और खराब सड़कों से मिलेगी राहत, 10 दिन में शुरू होगा काम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Relief from waterlogging and bad roads; work to begin in 10 days.
साहिबाबाद। राजेंद्र नगर सेक्टर-5 के लोगों को जलभराव और जर्जर सड़क से जल्द राहत मिलेगी। नगर निगम की ओर से क्षेत्र में करीब चार करोड़ की लागत से आरसीसी नाले और सड़क का निर्माण कराया जाएगा। परियोजना की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और 10 दिनों में निर्माण कार्य शुरू किए जाने की तैयारी है।
विज्ञापन

नगर निगम के निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता एनके चौधरी ने बताया कि सेक्टर-5 में बारिश के दौरान कई स्थानों पर पानी भर जाता है। लंबे समय से पानी की निकासी न होने से लोग परेशान थे। जलभराव से सड़कें भी खराब हो चुकी है। अब निगम ने नाले के साथ सड़क का भी पुनर्निर्माण कराने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। उन्होंने बताया कि नाले का निर्माण कराया जाएगा और डामर की सड़क बनाई जाएगी। इससे करीब 30 हजार की आबादी को सीधे-सीधे लाभ मिलेगा। यातायात सुगम होने के साथ लोगों को सुरक्षित और सुविधाजनक आवागमन की सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed