सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Masood Azhar Column and Several Jaish Online Books Found on Shavez Phone

UP: शावेज के फोन में मसूद अजहर का कॉलम और जैश की कई ऑनलाइन किताबें; कट्ठरपंथियों की वीडियो देख बनाया ये प्लान

राजू मलिक, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: Sharukh Khan Updated Sun, 15 Mar 2026 10:26 AM IST
विज्ञापन
सार

गाजियाबाद के मसूरी थाना पुलिस के बाद अब कौशांबी पुलिस के हत्थे छह संदिग्ध चढ़े हैं। सभी आरोपी देश की राजधानी दिल्ली और आर्थिक राजधानी मुंबई स्थित डिफेंस क्षेत्रों की रेकी कर उनकी फोटो-वीडियो और लोकेशन पाकिस्तान को भेज रहे थे। इनकी सूची में देश भर के बड़े शहरों के रेलवे स्टेशन और सुरक्षा बलों के ठिकाने शामिल थे। यह दावा कौशांबी पुलिस ने किया है। 
 

Masood Azhar Column and Several Jaish Online Books Found on Shavez Phone
पकड़े गए छह आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आतंकी जैश-ए-मोहम्मद में शामिल होने से पहले शावेज और मौलाना दानिश ने संगठन के ब्लॉग व टेलीग्राम चैनल पर प्रकाशित कट्टरपंथी वीडियो देखे। इन्हीं से दुष्प्रेरित होकर अशांति फैलाने की योजना बनाई। वीडियो में  सरगना मसूद अजहर के नाम से प्रकाशित साप्ताहिक कॉलम जो उर्दू में लिखा जाता था को उसके गुर्गे हिंदी में सुनाते थे। 
Trending Videos


पुलिस ने शावेज के मोबाइल से संगठन की कई ई-बुक्स, नशीद (इस्लामिक गीतों) की वीडियो और प्रचारकों की तस्वीरें बरामद की हैं। जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ाव के शक में गिरफ्तार किए गए नाहल गांव निवासी छह आरोपियों को मसूरी पुलिस ने जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जांच कर रहे एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा के अनुसार, शावेज के मोबाइल फोन में जैश से जुड़े कट्टरपंथी और इस्लामिक विचारों की सामग्री मिली है। शावेज ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि मसूद अजहर के नाम से साप्ताहिक कॉलम को ऑनलाइन देखा और सुना जाता था। उर्दू में लिखे कॉलम को संगठन से जुड़े प्रचारक हिंदी और अरबी में प्रस्तुत करते थे। एसीपी ने बताया कि शावेज के मोबाइल फोन से सात ऐसे वीडियो बरामद किए गए हैं। 

14 दिन की मांगी जाएगी रिमांड
एसीपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की 14 दिन की रिमांड सोमवार को कोर्ट से मांगी जाएगी। मामला देशद्रोह से जुड़ा है।



 

मसूरी से छह लोग देश विरोधी गतिविधियों में गिरफ्तार
पुलिस, एटीएस और आईबी की टीम ने गुरुवार को गाजियाबाद के मसूरी स्थित नाहल गांव से छह लोगों को गिरफ्तार किया। इन पर देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। गिरफ्तार किए गए लोगों में शावेज (20), जुनैद (23), फरदीन (22), इकराम (36), फजलू (48) और जावेद (45) शामिल हैं।

गांव में भारी पुलिस बल तैनात
लोनी में यूट्यूबर सलीम स्वास्तिक पर हुए हमले के बाद पुलिस की चौकसी बढ़ाई गई थी। इसी दौरान पता चला कि नाहल के ये छह व्यक्ति देश विरोधी भड़काऊ जानकारी फैला रहे थे। आरोपियों से मसूरी थाने में गहन पूछताछ की जा रही है। गांव में भी भारी पुलिसबल तैनात किया गया है ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

अधिकारियों के स्तर पर इस पूरे मामले की निगरानी की जा रही है। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास को भी खंगाल रही है। उनकी कॉल जानकारी पर भी पुलिस की टीम काम कर रही है। आईबी को यह इनपुट मिला है कि ये लोग लोनी के सलीम वास्तिक पर हमला करने वालों के संपर्क में थे।

 

देश विरोधी गतिविधियों के आरोप
आरोप है कि गिरफ्तार किए गए सभी व्यक्ति देश विरोधी गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल थे। ये लोग इंटरनेट और अन्य माध्यमों से देश विरोधी भड़काऊ जानकारी प्रसारित कर रहे थे। उन्होंने अपना एक अलग समूह भी बनाया हुआ था। इस समूह के माध्यम से वे अपनी गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे। लोनी में हुए हमले के बाद बढ़ी चौकसी ने इन लोगों का भंडाफोड़ किया।

जांच और सुरक्षा व्यवस्था
पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां इस मामले की गहराई से जांच कर रही है। आरोपियों से मसूरी थाने में पूछताछ जारी है, जिसमें और खुलासे होने की उम्मीद है। गांव में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिसबल तैनात किया गया है। अधिकारियों द्वारा मामले की लगातार निगरानी की जा रही है। पुलिस टीम आरोपियों की कॉल जानकारी और आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है ताकि उनके नेटवर्क का पता लगाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed