फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Student critically injured after being hit by school van; case registered.

Ghaziabad News: स्कूल वैन की टक्कर से छात्र गंभीर, रिपोर्ट दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Student critically injured after being hit by school van; case registered.
मुरादनगर। ट्यूशन जाने के लिए ऑटो में बैठ रहे छात्र को स्कूल वैन ने टक्कर मार दी। हादसे में छात्र की जांघ की हड्डी टूट गई और जबड़े में गंभीर चोट आई। पुलिस ने तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

हिसाली गांव रोड स्थित निवासी सुशील कुमार ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उनका पुत्र श्रेष्ठ कुमार (15) कक्षा 11 में पढ़ता है। वह ट्यूशन जाने के लिए ऑटो में बैठ रहा था। आरोप है कि इसी दौरान असलत नगर गेट के पास मेरठ रोड पर पीछे से आ रही एक स्कूल की वैन ने टक्कर मार दी। वैन में स्कूल का टीचर स्टाफ भी बैठा था। हादसे के बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी घायल छात्र को आईटीएस अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर उसे मेरठ के कैलाशी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed