फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Tent operator threatened with death; report filed

Ghaziabad News: टेंट संचालक को जान से मारने की धमकी, रिपोर्ट दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Tent operator threatened with death; report filed
लोनी। विकास नगर कॉलोनी में मामूली विवाद के बाद टेंट संचालक और उसकी पत्नी से मारपीट की गई है। विरोध करने पर जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल कर जान से मारने की धमकी दी। थाना अंकुर विहार पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। विकास नगर कॉलोनी निवासी ललित सागर ने बताया कि उनकी टेंट की दुकान पर सादुल्लाबाद कॉलोनी निवासी संदीप काम करता है। कुछ दिन पहले वह दुकान पर बैठे थे और इस दौरान कॉलोनी के पास मिलक गांव के नसीम, समीर, रियाजु और आमिर निवासी गोकलपुरी दिल्ली आए। चारों ने कर्मचारी से मारपीट की और विरोध करने पर वह और उनकी पत्नी सोनिया ने बीच बचाव का प्रयास किया। आरोप है कि चारों ने मारपीट करते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। एसीपी अंकुर विहार अमरदीप मौर्य ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed