सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The deadline has been exceeded twice and the bridge has not yet been built.

Ghaziabad News: दो बार पार हुई डेडलाइन अब तक नहीं बनी पुलिया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
The deadline has been exceeded twice and the bridge has not yet been built.
विज्ञापन
साहिबाबाद। साहिबाबाद इंडस्ट्रियल एरिया साइट-4 में बृज बिहार/ सूर्यनगर नाले पर बन रही पुलिया का प्रोजेक्ट नौ माह बाद भी अधूरा है। अगस्त 2025 में शुरू हुए प्रोजेक्ट को छह माह में पूरा करना था लेकिन अब भी काम अधूरा है। परियोजना पर करीब 12 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। दो बार दी गई डेडलाइन भी पार हो चुकी है, लेकिन अभी तक पुन: काम शुरू नहीं हो पाया है।
Trending Videos

दरअसल, पुलिया निर्माण के चलते लगाए गए डायवर्जन से रोजाना लंबा जाम लगता है और लोग सुबह-शाम में खूब परेशान होते हैं। रोजाना इस मार्ग से गुजरने वाले हजारों वाहन चालकों को डायवर्जन के कारण ज्यादा दूरी और जाम का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुरुआत में यूपीसीडा ने फरवरी तक काम पूरा करने का दावा किया था। बाद में समय सीमा बढ़ाकर मार्च के अंत तक कर दी गई, लेकिन वह डेडलाइन भी निकल गई। अप्रैल का पहला सप्ताह बीतने के बावजूद पुलिया का निर्माण कार्य अभी तक अंतिम चरण में नहीं पहुंच पाया है।
बृज बिहार/सूर्यनगर नाले पर बन रही पुलिया की लंबाई 20 मीटर और चौड़ाई 7.50 मीटर रखी गई है। 11 जुलाई 2023 को प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया 11 दिसंबर 2023 को पूरी कर पुल निर्माण का कार्य 15 अप्रैल 2025 से शुरू हुआ।
इस रोड पर दिल्ली, कौशांबी और सूर्यनगर की ओर से वाहन आने के कारण यह ट्रैफिक का जंक्शन बन जाती है। बृज बिहार गांव में हर साल पानी भर जाने के कारण स्थानीय लोगों को भी दिक्कत आती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed