सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The deceased girl's family is not satisfied with the Nandagram police, they approached the Supreme Court.

Ghaziabad News: नंदग्राम पुलिस से संतुष्ट नहीं मृतक बच्ची के परिजन, सुप्रीम कोर्ट पहुंचे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
The deceased girl's family is not satisfied with the Nandagram police, they approached the Supreme Court.
विज्ञापन
गाजियाबाद। नंदग्राम थाना क्षेत्र में 16 मार्च 2026 को घर के बाहर खेल रही चार वर्षीय बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म के बाद निर्ममता से हत्या कर दी गई। आरोपी को कुछ देर बाद ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। बच्ची के परिजन नंदग्राम पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। आरोप है कि नंदग्राम पुलिस बच्ची से हुए दुष्कर्म के मामले पर पर्दा डाल रही है और इस दिशा में कोई जांच नहीं की गई।
Trending Videos


पीड़ित पिता का आरोप है कि उनकी बेटी का अपहरण कर दुष्कर्म किया गया और ईंट से प्रहार कर हत्या की गई। आरोप है कि नंदग्राम पुलिस दुष्कर्म की दिशा में जांच नहीं कर रही है। इस अपराध की जांच करने की मांग की है। आरोप है कि पुलिस ने उनकी एक नहीं सुनी और न्याय मिलता नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि शुक्रवार को जिला अदालत में बीएनएस की धारा 103 (हत्या), 238(ए) (अपराध के सबूतों को गायब करने या अपराधियों को बचाने के लिए झूठी जानकारी देने), 66 (मृत्यु का कारण बनने या पीड़ित की स्थायी वनस्पति अवस्था में पहुंचने की सजा) के तहत 900 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की, साथ ही 5/6 पॉक्सो एक्ट और एससी/एसटी एक्ट की संबंधित धाराएं बढ़ाई गई हैं।
घटना के समय पिता की शिकायत के आधार पर हत्या के मामले में एफआईआर दर्ज की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची के शरीर पर 11 चोटों के निशान पाए गए, जिसमें सिर पर तीन वार, गला घोंटने के संकेत, काटने के निशान और जननांगों पर चोटें शामिल थीं।

.....

ये था मामला

16 मार्च को आरोपी गौरव ने चार वर्षीय बच्ची का अपहरण उस समय कर लिया। जब वह घर के बाहर खेल रही थी। आरोप है कि उसे एक सुनसान जगह पर ले जाकर उसने बलात्कार किया और ईंट से उसके सिर पर बार-बार वार कर उसकी हत्या कर दी। शव उसके घर से लगभग 500 मीटर दूर झाड़ियों में मिला।
जांच में सामने आया कि अपराध से पहले, गौरव बच्ची को एक स्थानीय बाजार ले गया, जहां समोसा और जलेबी खाई। फिर उसने उसके लिए कुछ लॉलीपॉप खरीदे और घर लौटते समय उसे एक सुनसान जगह पर ले गया। पुलिस ने आरोपी की जेब से कुछ लॉलीपॉप भी बरामद किए। मुठभेड़ में आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया था।

......
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed