{"_id":"6a319ceae812bdf50406a976","slug":"the-temple-trust-should-function-honestly-avimukteshwaranand-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-910789-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर ट्रस्ट को ईमानदारी से कार्य करना चाहिए : अविमुक्तेश्वरानंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर ट्रस्ट को ईमानदारी से कार्य करना चाहिए : अविमुक्तेश्वरानंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गाजियाबाद। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद मंगलवार को अपने 81 दिवसीय गविष्टि यात्रा के दौरान कविनगर के आपका भवन पहुंचे। उन्होंने कहा कि राम मंदिर के ट्रस्ट को पूरी ईमानदारी से कार्य करना चाहिए। अयोध्या राम मंदिर के दान के पैसों का जो घोटाला हुआ है वह महापाप है। इसके अलावा गो रक्षा और गो संवर्धन पर कार्य करने के लिए समाज के लोगों से आगे आने की अपील की।
गो रक्षार्थ धर्मयुद्ध यात्रा के लिए पहुंचे अविमुक्तेश्वरानंद के कविनगर पहुंचने पर लोगों ने स्वागत किया। अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के मामले पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि राम मंदिर केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है। इस दौरान डासना देवी मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद सरस्वती ने भी दान के पैसों के घोटाले पर कहा कि पूरा ट्रस्ट फर्जी है।