सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Thief Broke into Ghaziabad Clinic to Steal But Got Stuck Between Wall and Shutter Watch Video

Video: क्लीनिक में चोरी करने घुसा चोर, भागते वक्त शटर में फंसा सिर, धड़ अंदर-गर्दन बाहर; छह घंटे तक लटका रहा

माई सिटी रिपोर्टर, इंदिरापुरम Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 11 Apr 2026 07:06 PM IST
विज्ञापन
सार

दिल्ली से सटे गाजियाबाद शहर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक क्लीनिक में चोरी की कोशिश उस समय नाकाम हो गई, जब चोर खुद ही शटर और दीवार के बीच फंस गया। उसकी गर्दन क्लीनिक के बाहर और धड़ अंदर रह गया।  

Thief Broke into Ghaziabad Clinic to Steal But Got Stuck Between Wall and Shutter Watch Video
क्लीनिक में चोरी करने पहुंचा चोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

थानाक्षेत्र के अभयखंड तीन स्थित हर्ट एंड केयर नामक क्लीनिक में चोरी करने घुसा नाबालिग भागते समय शटर में फंस गया। उसकी गर्दन क्लीनिक के बाहर और धड़ अंदर की तरफ रह गया। मामला सुबह करीब छह बजे का है जब नाबालिग क्लीनिक में चोरी करके बाहर भागने की कोशिश कर रहा था। गर्दन फंसने के बाद वह काफी देर तक मशक्कत करता रहा लेकिन नहीं निकल पाया।

Trending Videos


इसके बाद उसने शोर मचाना शुरू किया। आसपास के लोगों ने देखते ही तुरंत पुलिस और दमकल को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीमों ने तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू किया। करीब छह घंटे बाद क्लीनिक के दूसरे दरवाजे से अंदर पहुंचकर रेस्क्यू टीम ने शटर को तोड़कर किसी तरह दोपहर करीब एक बजे किशोर को नीचे उतारा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई घंटे तक केवल गर्दन के सहारे लटका रहने की वजह से किशोर की हालत गंभीर हो गई। उसे गाजियाबाद के संजय नगर स्थित कंबाइंड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी खोड़ा क्षेत्र का रहने वाला है। अभी तक उसके परिजनों से संपर्क नहीं हो पाया है। चिकित्सकों ने हालत खतरे से बाहर बताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed