सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Married Woman Harassed for Dowry in Mussoorie Assaulted Over Demand for Bullet Motorcycle

'बुलेट' की ऐसी भूख: विवाहिता को पति-ससुर ने पीटा, सिर-हाथ-पैर पर चोट के निशान; पांच साल पहले हुआ था निकाह

अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद) Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 11 Apr 2026 04:52 PM IST
विज्ञापन
सार

दहेज के लालच में पति और ससुर ने महिला को बुलेट बाइक की मांग को लेकर बुरी तरह पीटा और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के भाई ने मसूरी पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Married Woman Harassed for Dowry in Mussoorie Assaulted Over Demand for Bullet Motorcycle
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दहेज के लालच में एक विवाहिता को बेरहमी से पीटने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। घटना थाना मसूरी क्षेत्र की है, जहां पीड़िता के भाई ने पुलिस को शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है। मुरादनगर के नेकपुर निवासी आसिफ पुत्र लियाकत ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी बहन रुकसार का निकाह 5 वर्ष पूर्व 2020 में मुस्लिम रीति-रिवाज के साथ अकरम पुत्र असलम निवासी नेकपुर मुरादनगर हाल पता मोहल्ला गुर्जियान मसूरी के साथ किया था। 

Trending Videos


आसिफ का आरोप है कि निकाह के बाद से ही उसका पति अकरम, ससुर असलम और परिवार के अन्य सदस्य रुकसार को दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। पूर्व में परिवार की ओर से अकरम को हीरो स्प्लेंडर बाइक ईएमआई पर निकाल कर दी गई थी, लेकिन ससुराल पक्ष की मांगें यहीं खत्म नहीं हुईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत के अनुसार, अब अकरम अपनी पत्नी पर'बुलेट' मोटरसाइकिल दिलाने का दबाव बना रहा था। इसी मांग को लेकर बीते 9 अप्रैल की रात करीब साढ़े 9 बजे विवाद बढ़ गया। आरोप है कि पति अकरम और ससुर असलम ने रुकसार के साथ जमकर गाली-गलौज की और उसे बेरहमी से पीटा। मारपीट के दौरान पीड़िता के सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। परिजनों का यह भी आरोप है कि ससुरालियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी है। 

पीड़ित पक्ष ने मसूरी पुलिस को लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। एसीपी मसूरी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपी अकरम व इसके पिता असलम निवासीगण मोहल्ला गुर्जियान मसूरी, मूल निवास गांव नेकपुर मुरादनगर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, पुलिस मामले की जांच कर रही है और घायलों के मेडिकल परीक्षण के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed