फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Three smugglers supplying marijuana on demand to colleges and hostels arrested in an encounter

Ghaziabad News: कॉलेजों-हॉस्टलों में ऑन डिमांड गांजा सप्लाई करने वाले तीन तस्कर मुठभेड़ में गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Three smugglers supplying marijuana on demand to colleges and hostels arrested in an encounter
गाजियाबाद। दिल्ली-एनसीआर के कॉलेजों-हॉस्टलों में छात्रों व अन्य लोगों को ऑन डिमांड गांजा सप्लाई करने वाले गिरोह के तीन तस्करों को विजयनगर पुलिस और स्वाट टीम ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है। पुलिस के अनुसार, उनके कब्जे से करीब दो लाख रुपये कीमत का 21 किलो गांजा, दो तमंचे और स्कूटी बरामद की है। घायल दोनों आरोपियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

एसीपी कोतवाली उपासना पांडेय ने बताया कि शनिवार रात विजयनगर पुलिस और स्वाट टीम हिंडन बैराज पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान स्कूटी पर तीन युवक आते दिखाई दिए। पुलिस को देखकर उन्होंने भागने का प्रयास किया। पीछा करने पर आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों भोजपुर के कुरेशियन मोहल्ला निवासी अनस और टीलामोड़ के फारूखनगर निवासी दिलशाद के पैर में गोली लगी। पुलिस ने उनके साथी फारूखनगर निवासी असलम को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

----
पांच साल से कर रहे थे गांजा तस्करी
पुलिस पूछताछ में असलम ने बताया कि उनका गिरोह करीब पांच वर्षों से गांजा तस्करी कर रहा है। गिरोह दिल्ली में राजा नाम के सप्लायर से गांजा खरीदता था और दिल्ली, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर समेत एनसीआर के अन्य इलाकों में इसकी सप्लाई करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
ई-कॉमर्स कंपनियों के नाम से डिलीवरी
आरोपियों ने बताया कि वे कई कॉलेजों के छात्रों और हॉस्टलों में रहने वाले लोगों के संपर्क में थे। ग्राहक ऑनलाइन गांजे की डिमांड भेजते थे। इसके बाद आरोपी अलग-अलग ई-कॉमर्स कंपनियों के नाम से गांजा पैक कर उसकी डिलीवरी करते थे। पूछताछ में आरोपियों ने कई छात्रों को गांजा सप्लाई करने की बात स्वीकार की है। पुलिस अब गिरोह के मुख्य सप्लायर राजा और उससे जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed