सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Traders surrounded the municipal office regarding the tax on the complex.

Ghaziabad News: कॉम्पलेक्स पर टैक्स के मामले में व्यापारियाें ने नगर पालिका कार्यालय घेरा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Traders surrounded the municipal office regarding the tax on the complex.
विज्ञापन
मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर स्थित डॉ. केएन मोदी कॉम्पलेक्स पर लगाए गए टैक्स के विरोध में व्यापारियों ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के बैनर तले बुधवार को नगर पालिका का घेराव किया। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि नगर पालिका किरायेदारों पर हाउस टैक्स लगाकर उनका उत्पीड़न कर रही है। भाजपा नेता नीरज त्यागी और मंडल से जुड़े व्यापारी नेता स्वदेश जैन व प्रदीप बोस ने बताया कि इस परिसर में जो दुकानदार किरायेदार हैं उन पर वर्ष 2018 से 2026 तक हाउस टैक्स लगा दिया गया। जबकि किराएदार को टैक्स देने का कोई अधिकार नहीं है। इसके अलावा इस परिसर में जिन दुकानदारों ने अपनी दुकानों के पीछे अन्य दुकान लीज और बैनामा के आधार पर ली है उन पर भी टैक्स थोप दिया गया। नगर पालिका चेयरमैन विनोद वैशाली ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि परिसर की दुकानदारों पर कोई टैक्स नहीं लगेगा और उनको भेजे गए नोटिस निरस्त किए जाएंगे। इस अवसर पर व्यापारी नेता मेहराम चंदेला, डॉ. सुधीर राठी, आदित्य, डॉ. सेंसर पाल, विनोद नेहरा, एडवोकेट गिरीश सक्सेना, नलिन अरोड़ा और सतीश नेहरा सहित कई मौजूद थे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed