सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two groups clashed over Panchayat elections in Nahli village of Modinagar

चुनावी रंजिश में जंग: प्रधानी के लिए दो गुटों में संघर्ष, लाठी-डंडे और पत्थरबाजी; पुलिस सिर्फ देखती रही तमाशा

संवाद न्यूज एजेंसी, मोदीनगर (गाजियाबाद) Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 07 Mar 2026 12:48 PM IST
विज्ञापन
सार

आगामी पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटे भावी प्रत्याशियों के दो गुटों में संघर्ष हो गया। पुलिस की मौजूदगी में दोनों तरफ से जमकर लाठी-डंडे चले और पत्थरबाजी हुई। इस दौरान गांव में भगदड़ मच गई।

Two groups clashed over Panchayat elections in Nahli village of Modinagar
गाजियाबाद में दो गुटों में संघर्ष - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भोजपुर के गांव नाहली में आगामी पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटे भावी प्रत्याशियों के दो गुटों में संघर्ष हो गया। पुलिस की मौजूदगी में दोनों तरफ से जमकर लाठी-डंडे चले और पत्थरबाजी हुई। इस दौरान गांव में भगदड़ मच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के छह लोगों को हिरासत में लिया है। घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Trending Videos


भोजपुर के गांव नाहली निवासी अहसान और आकिल आगामी पंचायत चुनाव में ग्राम प्रधानी की तैयारी कर रहे हैं। शुक्रवार दोपहर दोनों पक्षों के समर्थकों में चुनावी चर्चा के दौरान कहासुनी हो गई। देखते ही देखते संघर्ष बढ़ गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर आमने सामने आ गए। जमकर पत्थरबाजी हुई। लगभग 20 मिनट तक संघर्ष होता रहा। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बलवाई पुलिस के सामने भी पथराव करते रहे।

इस दौरान वहां मौजूद उप निरीक्षक बेबस नजर आए और मोबाइल फोन से बलवाइयों के वीडियो बनाने लगे। कुछ देर बाद पहुंचे पुलिसबल ने बलवाइयों को लाठी चार्ज कर खदेड़ा। संघर्ष में तीन लोग घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

लगभग एक माह पूर्व भी गांव में चुनावी रंजिश में संघर्ष हो चुका है। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों के छह लोगों को हिरासत में लिया गया है। किसी पक्ष ने अभी तहरीर नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed