{"_id":"695428771f73197f5009a080","slug":"two-people-including-mannu-who-was-absconding-in-the-murder-case-and-had-a-reward-of-rs-25000-on-his-head-were-arrested-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-13889-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: हत्या में फरार 25 हजार के इनामी मन्नू समेत दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: हत्या में फरार 25 हजार के इनामी मन्नू समेत दो गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। अल्वी नगर कॉलोनी में शिवम उर्फ लालू की गोली मारकर हत्या करने वाले 25 हजार के इनामी बदमाश मन्नू और उसके साथी 25 हजार के इनामी बदमाश शान को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार देर रात लोनी नगर पालिका परिषद मार्ग पर पुलिस के साथ दोनों बदमाशों की मुठभेड़ हो गई। कब्जे से पिस्टल, तमंचा, बुलेट, कारतूस और खोखे बरामद हुए हैं।
एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि 11 दिसंबर की रात अल्वी नगर कॉलोनी स्थित गोदाम पर बैठकर हुक्का पी रहे शिवम उर्फ लालू की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या के दौरान शिवम का भाई समेत उसके दो साथी और मौके पर थे। मामले में परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच में बदमाश मन्नू और उसके तीन साथियों पर गोली मारकर हत्या करना सामने आया था। इस मामले में पुलिस दो बदमाशों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
मामले में मन्नू और उसका साथी शान फरार चल रहा था। पुलिस ने गिरफ्तारी के प्रयास किए, लेकिन मन्नू हाथ नहीं आ रहा था। गिरफ्तारी नहीं होने पर गाजियाबाद पुलिस ने मन्नू और शान पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया था। पुलिस की टीम मन्नू और शान की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही थी। पुलिस को सूचना मिली कि दोनों बदमाश बुलेट पर सवार होकर रामलीला मैदान की तरफ आ रहे हैं। तभी पुलिस ने रास्ते पर चेकिंग लगा दी। रामलीला मैदान के सामने बुलेट पर दो व्यक्ति आते दिखाई दिए। पुलिस ने रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर बुलेट सवारों ने फायरिंग कर दी। गनीमत रही पुलिस कर्मियों को गोली नहीं लगी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग कर दी। इस दौरान बुलेट गिर गई। पुलिस ने दोनों बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी है। गोली लगने से घायल मन्नू और शान को पुलिस ने गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
बड़ा है आपराधिक इतिहास
गिरफ्तार बदमाश मन्नू उर्फ सुहैल पुत्र इरशाद बंगाली पीर डाबर तालाब थाना अंकुर विहार में रहता है। शान पुत्र नईम प्रेम नगर लोनी थाना लोनी में रहता है। मन्नू हिस्ट्रीशीटर है। मन्नू उर्फ सुहैल पर लूट, हत्या,हत्या का प्रयास, बलवा आदि के करीब डेढ़ दर्जन तथा घायल अभियुक्त शान पर हत्या, हत्या का प्रयास, रंगदारी समेत 7 अभियोग पंजीकृत है। पुलिस मन्नू और शान के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी कर रही है।
हत्या के बाद बार-बार ठिकाने बदल रहा था
एसीपी ने बताया कि बदमाश मन्नू और शान अपने घर नहीं आ रहे थे। पुलिस से डरकर दोनों बार-बार अपनी लोकेशन बदल रहे थे। मन्नू और शान दिल्ली, हरियाणा और यूपी के अलग-अलग इलाकों में रह रहे थे। दोनों ने अपने फोन भी बंद कर रखे थे।
Trending Videos