{"_id":"6a5fd9739e15d9b37c0e8d15","slug":"water-receding-from-the-streets-of-karhera-people-returning-home-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-21675-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: करहेड़ा की गलियों से कम हो रहा पानी, घर लौट रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: करहेड़ा की गलियों से कम हो रहा पानी, घर लौट रहे लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साहिबाबाद। हिंडन में लगातार हो रही सफाई और फाटक खोलने के बाद करहेड़ा की काॅलोनियों से पानी कम होने लगा है। मंगलवार शाम तक कई मुख्य मार्गों का पानी उतर गया। इसकी सूचना पड़ोसियों से मिली तो लोग अपने घर के लिए लौटने लगे।
हिंडन का जल स्तर मंगलवार को 202.5 मीटर रहा, लेकिन सफाई के बाद अब क्षेत्र में पहुंचा पानी वापस नदी में जाने लगा है। क्षेत्र की त्रिभुवन सिंह काॅलोनी के मुख्य मार्ग पर सोमवार तक जहां आठ से दस इंच तक पानी बह रहा था, मंगलवार को पूरा पानी उतर गया। पानी अब खाली प्लॉट और नीची गलियों में है, यहां भी कम हो रहा है। कॉलोनी निवासी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि सड़कों से पूरा पानी निकल गया है, जबकि गलियों में भी पानी कम हुआ है। पानी कम होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली और घर पर ताला लगा कर परिचितों के यहां ठहरे पड़ोसियों को पानी कम होने की सूचना दी। गायत्री गली निवासी लखन लाल मिश्रा ने बताया कि मंगलवार दोपहर बाद से लोग वापस आने लगे हैं।
काॅलोनियों में पहुंची पार्षद ने लोगों का जाना हाल
जल भराव की समस्या से परेशान लोग जन प्रतिनिधियों के खिलाफ आवाज उठा रहे थे। मंगलवार को पार्षद डाॅ. सुनंदा सिंह केशव कुंज काॅलोनी, त्रिभुवन सिंह कॉलोनी, शिवम एन्क्लेव आदि इलाकों में पहुंची। यहां उन्होंने लोगों से बात की और आश्वस्त किया कि जल्द ही इलाके की सड़क बनवा दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि वह और उनके ससुर पहले दिन से लोगों की राहत के लिए कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
तहसीलदार रितेश कुमार सिंह का कहना है कि हिंडन की सफाई निरंतर बनी हुई है, सफाई होते ही पानी वापस आने लगा है। हम लगातार लोगों को आश्वस्त करते रहे। कुछ दिक्कतें आई थीं, लेकिन तब भी टीम मौके पर डटी रही थी। मंगवार रात तक सारा पानी उतर जाएगा।