सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Woman duped of gold jewellery

Ghaziabad News: महिला से टप्पेबाजी कर हड़पे सोने के गहने

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Woman duped of gold jewellery
विज्ञापन
गाजियाबाद। सिहानी गेट थाना क्षेत्र में एक अधेड़ महिला को दो युवक बहला फुसलाकर सड़क किनारे ले गए। जहां उन्होंने महिला से सोने का मंगलसूत्र और कानों के कुंडल उतरवा लिए और भाग गए। अचेतावस्था से जागी महिला घर पहुंची और सिहानी गेट थाने में शनिवार को केस दर्ज कराया है।
Trending Videos


एसीपी जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि राकेश मार्क स्थित भाटिया फैक्टरी के नजदीक रहने वाली इंदिरा पांडेय(40) पत्नी श्याम शंकर पांडेय घर से फल खरीदने के लिए निकली। जब वह सड़क पर पहुंची तो दो युवकों ने उन्हें बातचीत में मशगूल कर लिया। बातों-बातों में महिला को सड़क किनारे ले गए। महिला का आरोप है कि वहां उन्हें कुछ अचेतावस्था हुई और दोनों युवकों ने जैसा कहा वैसा उन्होंने किया। दोनों के कहने से उन्होंने अपने गले से सोने का मंगलसूत्र और कानों के कुंडल उतारकर उन्हें दे दिए। इसके बाद वह दोनों युवक गहने लेकर भाग गए। कुछ देर बाद अचेतावस्था से जागी महिला ने शोर मचाया और घर पहुंची। एसीपी नंदग्राम ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। घटनास्थल की सीसीटीवी खंगाली जा रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed