{"_id":"69c2ed2c0aa9bf35ed04c7b0","slug":"worshipped-mother-katyayani-and-chanted-praises-of-the-goddess-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-848523-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: मां कात्यायनी की पूजा कर लगाए माता के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: मां कात्यायनी की पूजा कर लगाए माता के जयकारे
विज्ञापन
सीकरी महामाया देवी मेले में उमड़ी श्रद्धालुओ की भीड़। संवाद
- फोटो : Samvad
विज्ञापन
गाजियाबाद। नवरात्र के छठे दिन सभी मंदिरों में नवदुर्गा के कात्यायनी रूप की पूजा हुई। भक्तों ने शांति और समृद्धि की प्रार्थना की दिल्ली गेट स्थित प्राचीन देवी मंदिर में सुबह से माता के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ रही।
दिल्ली गेट मंदिर में दुर्गा सप्तशती के पाठ के बाद शाम को यज्ञ किया गया। शाम को महिलाओं ने माता का गुणगान किया। महंत गिरिशानंद गिरि ने बताया कि मंदिर में सप्तमी और अष्टमी को माता का विशेष शृंगार किया जाएगा। अष्टमी के दिन मंदिर से पंखा यात्रा निकाली जाएगी और रात में माता का खजाना लुटाया जाएगा।
डासना देवी मंदिर में मां बगलामुखी यज्ञ हुआ। घंटाघर स्थित गुफा वाले मंदिर में सुबह माता की पूूजा के बाद विशेष आरती और भजन-कीर्तन किया गया। इस मंदिर में सप्तमी को माता का विशेष शृंगार किया जाएगा। इसके अलावा स्वयंभू शिव मंदिर, संजय नगर स्थित देवी मंदिर, नेहरू नगर शिव मंदिर, डासना के प्राचीन देवी मंदिर में सप्तमी को लेकर तैयारियां हो चुकी हैं।
सप्तमी के दिन होगी मां कालरात्रि की पूजा
मां दुर्गा की सातवीं शक्ति का नाम कालरात्रि है। पंडित दुलीदत्त कौशिक ने बताया कि मां कालरात्रि का स्वरूप भले ही भयावह हो लेकिन यह सदा शुभ फल देन वाली हैं। इसीलिए इनका नाम शुभंकारी भी है। उन्होंने कहा कि सभी पापों से मुक्ति के लिए भक्तों को निम्न मंत्र का जाप करना चाहिए।
Trending Videos